पलटा पाकिस्तान, हुआ प्रतीकात्मक रिट्रीट समारोह
अटारी (पंजाब)| वाघा सीमा पर रविवार को हुए आत्मघाती हमले के बाद पाकिस्तान ने बीएसएफ के जवानों से तीन दिनों तक र्रिटीट समारोह आयोजित न करने का आग्रह किया था, बाद में वह इस फैसले से पलट गया। अटारी वाघा संयुक्त जांच चौकी पर अपने राष्ट्रीय ध्वज उतारने के लिए सोमवार को अपने फैसले से पलटकर पाकिस्तान ने प्रतीकात्मक रिट्रीट समारोह आयोजित किया।

पाकिस्तानी रेंजर्स ने न केवल समारोह आयोजित किया बल्कि आगंतुकों को इसे देखने की भी अनुमति दे दी। बीएसएफ के पंजाब सीमा महानिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने सोमवार की शाम को कमाडेंट स्तर की एक फ्लैग मीटिंग बुलाई, और ऐन वक्त पर उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को बताया कि वह समारोह का आयोजन विधिवत तौर पर करना चाहते हैं। अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को समारोह का आयोजन पहले की तरह ही किया जाएगा।
भारतीयों पर लगायी थी पाबंदी
बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से अगले तीन दिनों तक रिट्रीट समारोह का आयोजन न करने के आग्रह पर दोनों ओर के लोग सहमत हो गए थे। मगर पाकिस्तान अपने ही आग्रह से मुकर गया और आगंतुकों को समारोह में आने की अनुमति दे दी।
एक बीएसएफ अधिकारी ने बताया, "एक संक्षिप्त, छोटे से समारोह का आयोजन आज (सोमवार) किया गया। भारत की ओर से आगंतुकों पर पाबंदी लगा दी गई थी, हालांकि पाकिस्तान की ओर से असाधाराण रूप से कुछ सौ दर्शक मौजूद थे।"
पाकिस्तान की ओर से आए दर्शकों को पाकिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए सुना जा सकता था, जबकि भारत की ओर से वहां पर समारोह देखने के लिए मात्र कुछ बीएसएफ के जवान मौजूद थे।
ओडिशा से अपने परिवार के साथ आईं संतोष कुमारी ने बताया, "हम यहां पर कई सौ किलोमीटर की यात्रा करके इस समारोह को देखने के लिए आए थे। हम इस समारोह को न देख पाने से बहुत निराश हैं। बीएसएफ लोगों को सीमा पर लगे दरवाजों तक नहीं जाने दे रही है। "
रविवार को वाघा के पास हुए विस्फोट में 60 लोगों की मौत हो गई। सीमा पर लगे दरवाजों से मात्र 500 मीटर दूर हुए इस हादसे के कारण बीएसएफ हाई अलर्ट पर है। अशोक कुमार ने बताया, "हमारी ओर से पूरी तरह सुरक्षा बरती जा रही है, हम स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। "
अमृतसर में चौकसी बढ़ी
बीएसएफ ने संयुक्त जांच चौकी के साथ-साथ पंजाब की कांटेदार तार-बाड़ युक्त अंतर्राष्ट्रीय सीमा, खास तौर पर अमृतसर सेक्टर पर चौकसी बढ़ा दी है।
एक बीएसएफ अधिकारी ने बताया, "दिन के समय सीमा पर पाकिस्तान की ओर हलचल आज (सोमवार) सामान्य थी। बीएसएफ और पाकिस्तानी सेना के बीच सेनानायक स्तर की एक बैठक भी हुई।"
दोनों देशों के बीच सड़क के रास्ते सोमवार को कोई व्यापार नहीं हुआ। सीमा शुल्क आयुक्त सुनील कुमार ने कहा, "हम छह नवंबर को परिस्थिति की समीक्षा करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर के चक्कर में असली वाले जमील जमाली को दाऊद से कनेक्शन पर देना पड़ी सफाई- Video -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
PSL में शर्मनाक कांड, फखर ज़मान पर लगा बैन, बॉल-टेंपरिंग की लाइव चोरी के बाद आया फैसला -
Pakistan Electricity Crisis: पाक में सिर्फ 25 दिन की बची बिजली! 70% इलाकों की होगी बत्ती गुल, गैस सप्लाई ठप -
PSL 2026 के दौरान लाहौर में कुदरत का तांडव, आंधी में उड़े कवर्स और ग्राउंड स्टाफ? टॉस में हुई देरी! VIDEO -
पाकिस्तान क्रिकेट पर लगा एक और कलंक! PSL में फखर जमान ने की सरेआम बेईमानी, मचा हड़कंप -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications