अक्षय कुमार को कोरोना होने के बाद कैसी है जैकलीन और नुसरत की तबीयत, तीनों साथ में कर रहे थे फिल्म की शूटिंग

अक्षय कुमार को कोरोना होने के बाद कैसी है जैकलीन और नुसरत की तबीयत, तीनों साथ में कर रहे थे फिल्म की शूटिंग

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रविवार (04 अप्रैल) को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार (05 अप्रैल) को अक्षय कुमार ने सूचना दी कि वो डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। अक्षय कुमार सहित रविवार को फिल्म 'राम सेतु' से जुड़ी टीम के 45 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ये वो लोग हैं, जो फिल्म के लिए उनकी प्रोडक्शन टीम में काम करते हैं। अक्षय कुमार और फिल्म 'राम सेतु' में काम करने के लिए आने वाले 45 जूनियर आर्टिस्ट को कोरोना होने के बाद फिल्म की अभिनेत्री नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडिस की तबीयत को लेकर उनके फैंस काफी परेशान हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक फिल्म 'राम सेतु' की एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा ने सावधानी के तौर पर खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। हालांकि जैकलीन और नुसरत की कोरोना रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Recommended Video

    Akshay Kumar हुए अस्पताल में भर्ती, Tweet कर बताया अब कैसी है तबीयत ? । वनइंडिया हिंदी
    Akshay Kumar

    टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'राम सेतु' की सेट पर शनिवार (03 अप्रैल) को अक्षय कुमार के साथ जैकलीन और नुसरत फिल्म की शूटिंग की रही थीं। दोनों एक्ट्रेस ने एहतियात के तौर पर खुद आइसोलेट कर लिया है। जैकलीन और नुसरत जल्द की कोरोना टेस्ट भी कराने वाली हैं।

    मंगलवार को फिल्म 'राम सेतु' के क्रिऐटिव डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी की कोरोना रिपोर्ठ निगेटिव आई है। चंद्रप्रकाश द्विवेदी भी शनिवार (03 अप्रैल) को फिल्म की मड आइलैंड की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार के साथ थे। अक्षय कुमार ने फिल्म के से जुड़े लोगों को अपना खयाल रखने के लिए कहा है।

    एक सूत्र ने कहा है कि अक्षय कुमार ने 'राम सेतु' के अधिकारियों से बात की है और पूछा है कि क्या फिल्म से जुडे़ सभी लोगों को कोरोना हुआ है? अक्षय फिलहाल मुंबई की हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती हैं और ठीक हैं। पवई के हीरानंदानी अस्पताल में अक्षय रविवार की शाम को ही भर्ती हो गए थे, लेकिन उन्होंने जानकारी सोमवार को दी। उन्होंने कहा है कि वो जल्द की घर वापसी करेंगे और काम पर भी लौटेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+