कोरोना महामारी से देरी के बाद अब सितंबर में लगेगा 'हुनर हाट', इस बार का थीम 'लोकल से ग्लोबल'
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर 'हुनर हाट' का आयोजन सितंबर महीने में होगा। इसका थीम 'लोकल से ग्लोबल' पर आधारित होगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा और इसके चलते पहले से ज्यादा दस्तकारों और शिल्कारों की भागदारी सुनिश्चित की जाएगी।
Recommended Video

नकवी ने यह भी बताया कि 'हुनर हाट' में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, मास्क आदि की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा वहां एक पंडाल होगा जिसका नाम 'जान भी जहान भी' होगा। यहां लोगों को 'पैनिक नहीं प्रिकॉशन' (डरे नहीं एहतियात बरतें) की थीम पर जागरुकता पैदा करने वाली जानकारी भी दी जाएगी। नकवी ने अपने बयान में कहा कि पिछले पांच सालों में पांच लाख से ज्यादा भारतीय दस्तकारों, शिल्पकारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने वाले "हुनर हाट" के दुर्लभ हस्तनिर्मित स्वदेशी सामान लोगों में काफी लोकप्रिय हुए हैं।
देश के कोने-कोने से करीगरों, शिल्पगारों, दस्तकारों और हुनर के उस्तादों को मौका और बाजार देने वाला ये आयोजन स्वदेशी उत्पादनों का 'ब्रांड' बन गया है। आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में इंडिया गेट पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में करीगरों का हौसला बढ़ाने के लिए पीएम मोदी अचानक पहुंच गए थे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा अभी तक देश के विभिन्न भागों में दो दर्जन से अधिक "हुनर हाट" का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें लाखों दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों को रोजगार-रोजगार के अवसर मिले हैं।
-
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट












Click it and Unblock the Notifications