26 माह बाद जेल से बाहर आए छगन भुजबल का हमला, 'डर है बीजेपी अब 'Ruin India' कैंपेन ना शुरू कर दे'
Recommended Video

मुंबई: 26 महीने जेल में रहने के बाद अपनी पहली सार्वजनिक रैली में, वरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल ने बीजेपी की अगुआई वाली सरकार पर उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों पर किनारे करने और झूठे वादे कर लोगों को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 20वें स्थापना दिवस समारोह में छगन भुजबल ने कहा कि डेढ़ साल पहले उनके सात स्थानों पर एक साथ छापे डाले गए थे।

छगन भुजबल ने कहा, 'मुझे न्यायपालिका पर विश्वास था और इसलिए मैं जमानत पर बाहर हूं। भुजबल ने एनसीपी के स्थापना दिवस पर अपने 40 मिनट के भाषण के दौरान कहा, "मुझे हमेशा से ही न्यायपालिका में विश्वास रहा है और मै अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से मुक्त से बरी हो जाउंगा।'

एनसीपी नेता 26 माह रहे जेल में
एनसीपी नेता ने अपने कठिन समय के दौरान उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जो उनके और उनके परिवार के पास खड़े थे। बीजेपी के मंत्रियों दिलीप कांबले, गिरीश महाजन और गिरीश बापट, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का नाम लेते हुए भुजबल ने कहा, "भाजपा नेताओं समेत कई लोग समेत मुझसे मिलने आए, और मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।

भाजपा पर बोला जमकर हमला
भाजपा पर तंज करते हुए छगन भुजबल ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद उन्हें अपने खाते में 15 लाख रुपये जमा मिले। मैंने पाया कि कोई बेरोजगार युवा नहीं था, गैस और पेट्रोलियम उत्पाद बहुत सस्ते हो गए थे। देश में कोई बलात्कार नहीं हो रहे हैं, और आतंकवाद की घटनाएं कम हो गई हैं।

'भाजपा चार साल में तैयार हुई चार स्मार्ट सिटी के नाम बताए'
भुजबल ने केंद्र और राज्य की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि भाजपा चार साल में तैयार हुई चार स्मार्ट सिटी के नाम बताए और ऐसे 4 जिलों के नाम बताए, जिनमें नए अस्पताल बनाए गए हों। छगन भुजबल ने कहा कि, स्टार्ट अप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी स्कीम के बाद डर है कि अब 'रुइन इंडिया' अभियान भी शुरू न हो जाए।












Click it and Unblock the Notifications