Aero India Show 2021 में दिखेगा आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी ड्रोन-Rudram-1 मिसाइल होंगे आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली। Aero India Show 2021: बेंगलुरू में देश का सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो शुरू होने जा रहा है। इस शो में भारत में बने हथियार, मिसाइल और टेक्नोलॉजी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहने वाले हैं। बता दें कि बेंगलुरू में यह 13वां एयरो इंडिया शो का आयोजन होने जा रहा है। इस शो में भारत पिछले कुछ समय में रक्षा क्षेत्र में किस तह से आत्मनिर्भर बना,उसका नजारा देखने को मिलेगा। आज हुए फुल ड्रेस रिहर्सल में लोगों को आत्मनिर्भर फॉर्मेशन फ्लाईट देखने को मिली। इस दौरान भारत की नेक्ट जेनेरेशन एंटी रेडिएशन मिसाइल रुद्रम-1 का नजारा देखने को मिला। इस मिसाइल की खासियत यह है कि यह दुश्मन को 200 किलोमीटर दूर तक ढेर कर सकती है। इस मिसाइल को एयरफोर्स के फाइटर जेट Su-30MKI से दागा जा सकता है और 200 किलोमीटर दूर से ही अपने दुश्मन को ढेर कर सकती है।

Recommended Video

      Aero India Show 2021: देखिए Bengaluru में कैसे चल रहा शो की Rehersal | वनइंडिया हिंदी
      ais

      इसके अलावा इस बार के एयर शो का एक और मुख्य आकर्षण का केंद्र भविष्य के लिहाज से युद्ध में कारगर ड्रोन CATS WARRIOR भी रहने वाला है। इस ड्रोन को एयर इंडिया के शो के लिए एचएळ के पवेलियन में प्रदर्शन के लिए रखा गया है। इस साल एयरो इंडिया शो में भारत का यह सेमी स्टील्थ ड्रोन मॉडल अहम है। इसके इस ड्रोन का इस्तेमाल मानवरहित और मानव दोनों ही प्लेटफॉर्म में किया जा सकता है। इसे तेजस केसाथ उड़ाया जा सकता है। युद्ध के हालात में यह तेजस की रक्षा में काफी मददगार साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि इसके प्रोटोटाइप को3-5 साल में तैयार कर लिया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+