आदित्य नारायण ने बाताया- शादी के बाद श्वेता से हुई लड़ाई तो कैसा होगा अंजाम, सोच के ही लगता है डर

मुंबई। Aditya Narayan marriage.गायक उदित नारायण के बेटे, सिंगर और टेलीविजन होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) 1 दिसंबर, 2020 को अपनी प्रेमिका श्वेता अग्रवाल(Shweta Agarwal) के साथ शादी के बंधन में बंध गए। वे 10 साल से इस रिश्ते में थे। आदित्य और श्वेता फिलहाल एक सप्ताह के लिए कश्मीर में हनीमून मनाने के लिए गए हैं। कश्मीर से लौटने के बाद वे इंडियन आइडल शो को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। एक इंटरव्यू में आदित्य ने शादी के साथ श्वेता के साथ पहली लड़ाई को लेकर मजेदार बात कही।

'दो ब्रह्मांडों के टकराने जैसा होगा विनाश'

'दो ब्रह्मांडों के टकराने जैसा होगा विनाश'

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, इंटरव्यू में आदित्य नारायण से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी शादी के बाद श्वेता के साथ लड़ाई की है? तो सवाल पर हंसते हुए आदित्य ने कहा कि, हम एक दशक से एक दूसरे के साथ हैं, जाहिर है कि हम आप लोगों की तरह ही इंसान हैं, दो लोगों का एक साथ आना दो ब्रह्मांडों के टकराने जैसा है। हम कई मायनों में समान हैं लेकिन कई में एक दूसरे के विपरीत हैं।

'हम जानते हैं कि कैसे हमें अपनी बातों को एक-दूसरे के सामने रखनी है'

'हम जानते हैं कि कैसे हमें अपनी बातों को एक-दूसरे के सामने रखनी है'

आदित्य नारायण ने आगे कहा कि, लेकिन अच्छी बात यह है कि हम दोनों गैर-टकराव के लोग हैं, इसलिए हम जानते हैं कि कैसे हमें अपनी बातों को एक-दूसरे के सामने रखनी है। हमें यह भी पता होता है कि, अगर किसी मतभेद पर बहस हो सकती है तो हम उससे कैस बच सकते हैं। मैं थोड़ी अग्रेसिव हूं लेकिन श्वेता मेरी तुलना में बहुत अधिक शांत है। आदित्य और श्वेता की शादी मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में 1 दिसंबर को शादी कर ली थी। हाल ही में दोनों एक नए फ्लैट में शिफ्ट हो गए हैं।

श्वेता और आदित्य का रिश्ता फिल्म शापित के दौरान जुड़ा था

श्वेता और आदित्य का रिश्ता फिल्म शापित के दौरान जुड़ा था

श्वेता और आदित्य का रिश्ता फिल्म शापित के दौरान जुड़ा था। वे दोनों करीब दस साल से रिलेशनशिप में हैं। श्वेता कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। उन्होंने शगुन, देखो मगर प्यार से और बाबुल की दुआएं लेती जा में काम किया है। श्वेता ने प्रभास और सुदीप जैसे सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया है। कोरोना के चलते सेरेमनी में दोनों पक्षों के फैमिली मेंबर्स, रिश्तेदार और चुनिंदा फ्रेंड्स को मिलाकर करीब 50 लोग शामिल हुए थे। इसके बाद 2 दिसंबर को मुंबई के एक 5 स्टार होटल में आदित्य-श्वेता का वेडिंग रिसेप्शन रखा गया था, जिसमें भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया और गोविंदा समेत कई सेलेब्स उन्हें बधाई देने पहुंचे थे। आदित्य-श्वेता की शादी और रिसेप्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+