इंडियन आइडल के विवाद के बीच कंटेस्टेंट को लेकर आदित्य नारायण का बड़ा बयान, कहा- 'जब तक मैं हूं, किसी को भी...'
इंडियन आइडल के विवाद के बीच कंटेस्टेंट को लेकर आदित्य नारायण का बड़ा बयान, कहा- 'जब तक मैं हूं, किसी को भी...'
मुंबई, 05 जुलाई: इंडियन आइडल-12 का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, शो को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सिंगिंग रियलिटी शो सबसे पहले तब चर्चा में आया जब किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने दावा किया कि इंडियन आइडल 12 की टीम ने कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा था और दबाव बनाया था। हाल ही में संगीतकार सलीम मर्चेंट ने भी बताया कि कैसे उनसे इसी तरह का अनुरोध किया गया था। सलीम मर्चेंट वर्षों में कई रियलिटी शो में हिस्सा लेते रहते हैं। अब विवाद इस बात को लेकर हो रहा है कि फिनाले में इंडियन आइडल-12 का विजेता कौन होगा, इसका रिजल्ट भी पक्षपात से भरा होगा। इस पूरे मामले को लेकर शो के मेकर्स और होस्ट आदित्य नारायण कहा है कि वो और उनकी पूरी टीम नेगेटिविटी से दूर रहकर आगे के टास्क पर फोकस करना चाहते हैं।
Recommended Video

'मेरे रहते जबरन कंटेस्टेंट की तारीफ नहीं करनी पड़ेगी...'
आदित्य नारायण ने कहा, "हर कोई जो इंडियन आइडल को लेकर ऐसा कह रहे हैं कि उन्हें कंटेस्टेंट की तारीफ और पॉजिटिव रिस्पॉन्स देने के लिए जबरन राजी किया गया है, वो सब मेरे सहकर्मी और दोस्त हैं। इसलिए मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं, जब तक मैं इंडियन आइडल होस्ट कर रहा हूं, यहां किसी भी आए हुए गेस्ट या किसी को भी शो के कंटेस्टेंट या किसी की भी जबरन तारीफ करने की जरूरत नहीं है। आप यहां वही रहिए, जो आप हैं, वही कहिए जो आप कहना चाहते हैं, बस आप हमारे शो में आइए और हमें आशीर्वाद दीजिए।''
आदित्य नारायण ने कहा, मैं ये गारंटी सिर्फ अपने लिए ले रहा हूं। मैं अन्य सीजन की ओर से नहीं बोल सकता हूं क्योंकि जब से मैं शो को होस्ट कर रहा हूं, टीम और प्रोडक्शन पूरी तरह से अलग है।

आदित्य नारायण बोले- 'हम नेगेटिविटी से दूर रहना चाहते हैं'
आदित्य नारायण ने कहा कि उन्हें शो पर लगाए गए झूठे आरोपों और झूठे फैसले के आरोपों से से कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। आदित्य नारायण ने कहा, ''हमारे निर्माता सोनी, फ्रेमेंटल और टीसीटी पूरी टीम के साथ इस मौजूदा सीजन के प्यार और सफलता से रोमांचित हैं। यह पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला रियलिटी शो है। हम सिर्फ और सिर्फ उस पर ध्यान देना चाहते हैं। हम आगे के काम पर फोकस करना चाहते हैं, हम नेगेटिविटी से दूर रहना चाहते हैं और नकारात्मकता के बारे में सोचना भी नहीं चाहते हैं।''

कैसा होगा इंडियन आइडल-12 का ग्रैंड फिनाले?
इंडियन आइडल का सीजन 12 जल्द ही खत्म होने वाला है। जल्दी ही इस शो का ग्रैंड फिनाले आने वाला है। शो के आखिरी चार हफ्ते बचे हैं। आदित्य नारायण ने कहा कि शो के आखिरी हफ्तों को वह और उनकी टीम प्यार और पॉजिटिविटी के साथ खत्म करना चाहते हैं।
आदित्य नारायण ने इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले की प्लानिंग के बारे में भी बात की। आदित्य ने कहा, संगीत और फिल्म इंडस्ट्री के सम्मानित सदस्यों के साथ ये शो खत्म किया जाएगा। शो के जज भी ग्रैंड फिनाले तक वापस आ जाएंगे। इस बार का ग्रैंड फिनाले शानदार होगा।












Click it and Unblock the Notifications