Aditya L1 Mission Live: आदित्य एल1 की लॉन्चिंग सफल, निर्धारित कक्षा में स्थापित हुआ यान
Aditya L1 Mission Live Updates: भारत ने स्पेस सेक्टर में नया कीर्तिमान रच दिया, जहां आदित्य एल-1 यान को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। PSLV-C57 रॉकेट ने आदित्य को उसकी कक्षा में स्थापित कर दिया। अब वो लैग्रेंज पॉइंट (एल1) की ओर जा रहा। ये दूरी 15 लाख किमी की है, जो 125 दिनों में तय होगी। वहां से ये सूर्य से संबंधित डेटा भेजेगा। इस खबर पर हमारी नजर बनी हुई है। ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें-

LIVE Feed
अमित शाह ने दी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी। अमित शाह ने लिखा कि देश को भारत के पहले सौर मिशन, आदित्य एल1 के सफल प्रक्षेपण पर गर्व और खुशी है। यह अमृत काल के दौरान अंतरिक्ष क्षेत्र में पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
आदित्य एल-1 प्रोजेक्ट के निदेशक निगार शाजी ने दी बधाई
आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर आदित्य एल-1 की परियोजना निदेशक निगार शाजी ने कहा कि यह एक सपने के सच होने जैसा है। मुझे बेहद खुशी है कि आदित्य एल-1 को पीएसएलवी द्वारा इंजेक्ट किया गया है। आदित्य एल-1 ने अपनी 125 दिनों की लंबी यात्रा शुरू कर दी है। एक बार जब आदित्य एल-1 चालू हो जाएगा, तो यह देश और वैश्विक वैज्ञानिक बिरादरी के लिए एक संपत्ति होगी। मैं इस मिशन को संभव बनाने में उनके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं।
एस सोमनाथ ने पीएसएलवी को दी बधाई
आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा कि आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान को एक अण्डाकार कक्षा में स्थापित किया गया है। जिसका उद्देश्य पीएसएलवी द्वारा बहुत सटीक है। मैं पीएसएलवी को इस तरह के अलग काम के लिए बधाई देना चाहता हूं।
सीएम योगी ने दी बधाई
सीएम योगी ने भी मिशन की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि संपूर्ण मानवता की सेवा के ध्येय के साथ आज 'नए भारत' की सामर्थ्य का प्रतीक PSLV-C57/Aditya-L1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 140 करोड़ देश वासियों की आशाओं का 'नया सूर्य' बने इस प्रतिष्ठित मिशन की पूर्ण सफलता के लिए अनेक मंगलकामनाएं।
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने भी इसरो को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा जारी रखी है। भारत के पहले सौर मिशन आदित्य -एल1 के सफल प्रक्षेपण के लिए वैज्ञानिकों को बधाई। संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए हमारे अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications