Aditya L1 Mission: इसरो प्रमुख सोमनाथ ने किया खुलासा- आदित्य-L1 के लॉन्च की पूरी की जा चुकी है रिहर्सल

Aditya L1 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 2 सितंबर को अपना पहला सूर्य मिशन आदित्य-L1 मिशन लॉन्‍च करने जा रहा है। इसरो ने अपने पहले सौर मिशन के प्रक्षेपण की तारीख 2 सितंबर, शनिवार सुबह निर्धारित की है। गुरुवार को इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि हम आदित्य-एल1 को लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Aditya L1 Missio

इसरो प्रमुख सोमनाथ ने बताया कि आदित्य-L1 के लॉन्‍च के लिए रॉकेट और सैटेलाइट सब तैयार हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि हमने आदित्य-L1 लॉन्च के लिए रिहर्सल पूरी कर चुके हैं। शनिवार हो को लॉन्च किए जा रहे आदित्य-L1 की शुक्रवार को उल्टी गिनती शुरू करनी है।

जानें क्‍यों अहम है ये मिशन

बता दें भारत का ये पहला सौर मिशन है इसरो का ये आदित्य-L1 मिशन सूर्य की गतिशीलता और अंतरिक्ष मौसम की समझ में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।

इसरो ने अपने पहले सौर मिशन के प्रक्षेपण की तारीख 2 सितंबर शनिवार निर्धारित की है। इसरो के अनुसार आदित्य-एल1 मिशन सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला मिशन है।

इसरो का ये सूर्य यान क्‍या सूर्य पर लैंड करेगा?

अगर आप सोच रहे है इसरो का ये यान सूर्य पर जाने वाला है तो ऐसा नहीं है। ये आदित्य-L1 सूर्य-पृथ्वी सिस्‍टम के लैग्रेंजियन बिंदु (एल1) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा।

इस मिशन से क्‍या होगा हासिल?

आदित्य-L1 के जरिए मिलने वाले डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण करेंगे जिससे सूर्य के अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में नई जानकारियां मिलने की उम्‍मीद है। इतना ही नहीं इसरो का ये मिशन आने वाले दशकों और सदियों में पृथ्वी पर संभावित जलवायु परिवर्तन को समझने के लिए यह डेटा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नासा पहले लॉच कर चुका है पार्कर

हालांकि भारत के पहले अमेरिका के नासा स्‍पेस सेंटर ने अगस्त 2018 में पार्कर सोलर प्रोब लॉन्च किया। पार्कर ने सूर्य के ऊपरी वायुमंडल में दिसंबर 2021 में कोरोना के माध्यम से उड़ान भरी और वहां कणों और चुंबकीय क्षेत्रों का सैंपल एकत्र किया। ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी अंतरिक्ष यान ने सूर्य को छुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+