'जलेगी भी तेरे बाप की...', आदिपुरुष में हनुमान वाले डायलॉग पर क्यों वायरल हुआ कुमार विश्वास का वीडियो
Adipurush me hanuman kon hai: खूब सारे विवादों और कई बदलावों के बाद आखिरकार फिल्म 'आदिपुरुष' शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो गई। लेकिन, जैसा कि माना जा रहा था फिल्म रिलीज होगी तो नए विवाद उठेंगे और हुआ भी वैसा ही।
रावण के तौर पर जहां सैफ अली खान के लुक पर लोगों ने नाराजगी जताई, तो वहीं हनुमान के डायलॉग ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया। दरअसल, फिल्म में हनुमान के कुछ डायलॉग ऐसे हैं, जो दर्शकों को बेहद नागवार गुजरे। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर लोग लिखने लगे कि फिल्म बनाने वाले और डायलॉग लिखने वाले को कम से कम रामायण की बेसिक चीजें तो पढ़ लेनी चाहिए थी।

इस बीच जब लोग रावण के डायलॉग के लिए फिल्म निर्देशक और डायलॉग राइटर को ट्रोल कर रहे थे, तो उसी बीच कवि कुमार विश्वास का भी एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस वीडियो में कुमार विश्वास भी उसी अंदाज में हनुमान के लंका दहन का बखान कर रहे थे, जिस लहजे को लेकर आदिपुरुष के हनुमान को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
कौन से डायलॉग पर मचा हंगामा
दरअसल, आदिपुरुष में रावण जब सीता माता की खोज में लंका जाते हैं, तो मेघनाद उन्हें बंदी बना लेते हैं और लंकेश रावण आदेश देते हैं कि इस वानर की पूंछ में आग लगा दो। इसपर हनुमान बोलते हैं, 'कपड़ा तेरे बाप का...तेल तेरे बाप का...जलेगी भी तेरे बाप की।' बस यही वो डायलॉग है, जिसे लेकर सबसे ज्यादा हंगामा मचा हुआ है। अब हंगामे में कुमार विश्वास कैसे आए, वो भी पढ़ लीजिए।
फिल्म की रिलीज के बाद कुमार विश्वास ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि भगवान शंकर और स्वयं जगतपिता ब्रह्मा जी द्वारा दीक्षित हनुमान जी को 'ज्ञानिनामअग्रगण्यम' अर्थात् ज्ञानियों की गिनती में सबसे आगे कहा है। इस ट्वीट से माना गया कि कुमार विश्वास ने भी इशारों-इशारों में आदिपुरुष में हनुमान के डायलॉग को लेकर आपत्ति जताई है। लेकिन, कुछ लोगों ने कुमार विश्वार के एक पुराने वीडियो को जवाब में ट्वीट करते हुए उन्हें ही घेरना शुरू कर दिया।
हनुमान के डायलॉग से क्या है कुमार विश्वास का कनेक्शन
दरअसल इस वीडियो में कुमार विश्वास एक कवि सम्मेल के मंच पर थे और हनुमान के लंका दहन का प्रसंग सुना रहे थे। वीडियो में कुमार विश्वास ने कहा, 'भगवान राम ने जब हनुमान से कहा कि जाओ, लंका जाओ और रावण को मेरा विजिटिंग कार्ड देकर आओ। हनुमान वहां जाकर गिरफ्तार हो गए। उनकी पूंछ पर कपड़ा बांधा गया। कपड़ा किसका था...? रावण का। मिट्टी का तेल डाला गया, वो तेल किसका था...? रावण का। और, जली किसकी रावण की।' शुक्रवार को आदिपुरुष विवाद के साथ कुमार विश्वास का ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ। देखिए वीडियो:-












Click it and Unblock the Notifications