ममता की मंदिर पॉलिटिक्स पर बोले अधीर रंजन-CM का हिंदू-हिंदू कहना, मोदी की कामयाबी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में जैसे जैसे चुनाव के पहले चरण की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे राज्य का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। बीजेपी और टीएमसी के बीच हिंदूत्व वाली राजनीति को लेकर होड़ सी मची हुई है। सीएम ममता बनर्जी द्वारा लगातार धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधऱी ने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है। चौधरी ने कहा, 'बीजेपी के डर से ममता उनसे भी बड़ी हिन्दूवादी बनने की कोशिश कर रहीं हैं।

Recommended Video

    West Bengal Election: Mamata की 'Temple Politics' हमलावर हुई कैसे BJP-Congress? | वनइंडिया हिंदी
    Adhir Ranjan Chowdhury says Mamata saying Hindu, Hindu its Narendra Modi kaamiyabi

    बुधवार को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, पीएम मोदी के बंगाल दौरे के बाद ममता बनर्जी को हिंदू-हिंदू कहना पड़ रहा है। यह उनकी कामयाबी है। ममता बनर्जी अब चंडीपाठ कर रही हैं, वह मोदी जी से अधिक पूजा-पाठ कर रही हैं। मोदी जी को याद रखना चाहिए, वह अकेले नहीं है। ममता दीदी कह रही हैं कि हम किसी से कम नहीं। नंदीग्राम में मंगलवार को मंच से चंडीपाठ करते हुए ममता बनर्जी ने कहा था कि कोई उन्हें हिंदुत्व सिखाने की कोशिश ना करें, वह खुद हिंदू की बेटी हैं।

    अधीर रंजन ने कहा कि इस चुनाव में आम लोगों की कोई बात नहीं कर रहा। बीजेपी और टीएमसी सिर्फ सोनार बांग्ला करके लोगों से वोट मांग रहे हैं। ममता पहली बार खुद को ब्राह्मण साबित करने की कोशिश कर रही हैं। पहले कहती थीं की हिजाब पहनती हूं और मुसलामानों की हिफाजत करती हूं। अब तेवर बदल गए हैं आजकल चंडी पाठ कर रही हैं। और ये सब बीजेपी के डर की वजह से हो रहा है।

    इससे पहले ममता बनर्जी मंगलवार को दो दिन के दौरे नंदीग्राम पहुंची। उन्होंने मंगलवार को भाजपा को जवाब देते हुए मंच से चंडी पाठ किया था। इतना ही नहीं ममता दो दिन में दो मंदिर भी गईं। ममता ने कहा, 'जो लोग हिंदू-मुस्लिम कार्ड खेल रहे हैं, मैं उन्हें साफ बताना चाहती हूं कि मैं भी एक हिंदू परिवार से आई लड़की हूं। मेरे साथ हिंदू कार्ड मत खेलो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+