स्मृति ईरानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया, बिना शर्त माफी मांगें : अधीर रंजन
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। उन्होंने स्मृति ईरानी से माफी मांगने की मांग की है। adhir ranjan chowdhury apology of smriti irani for disrespect of president
नई दिल्ली, 31 जुलाई : 'राष्ट्रपत्नी' बयान विवाद के बीच कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से माफी मांगने की मांग की है। अधीर रंजन ने लोक सभा स्पीकर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम बिना राष्ट्रपति कहना अपमानजनक है, और इसके लिए स्मृति ईरानी को "बिना शर्त माफी" मांगनी चाहिए।
Recommended Video

रविवार को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा। उन्होंने स्मृति ईरानी से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 'राष्ट्रपति' पदनाम का उपयोग किए बिना 'द्रौपदी मुर्मू' का नाम लिया। बकौल अधीर रंजन, प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू का नाम बिना राष्ट्रपति पद के चिल्लाना अपमानजनक है और इसके लिए "बिना शर्त माफी" मांगनी चाहिए।
लोक सभा अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में, कांग्रेस सांसद ने कहा, "मैं दोहराना चाहता हूं कि उनकी जुबान फिसल गई। जिसके कारण राष्ट्रपति महोदया का नाम अनावश्यक और अनुचित विवाद में घसीटा गया। अनजाने में गलती हुई क्योंकि मैं हिंदी में बहुत अच्छा नहीं हूं। मैंने अपनी गलती पर खेद व्यक्त किया है और राष्ट्रपति से माफी मांगी है।" उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी जिस तरह से सदन में राष्ट्रपति का नाम ले रही थीं, वह उचित नहीं था।
स्मृति ने कम किया राष्ट्रपति का कद, माफी मांगें
बकौल अधीर रंजन, स्मृति ईरानी बार-बार 'द्रौपदी मुर्मू' चिल्ला रही थीं। राष्ट्रपति के नाम से पहले राष्ट्रपति या महोदया या श्रीमती लगाना चाहिए। ऐसा न करना स्पष्ट रूप से राष्ट्रपति के पद के कद को कम करने के बराबर है। इसलिए स्मृति ईरानी राष्ट्रपति और राष्ट्रपति कार्यालय का कद और गरिमा कम करने के लिए बिना शर्त माफी मांगें।
भाजपा की मांग- सोनिया गांधी माफी मांगें
बता दें कि अधीर रंजन के बयान के बाद संसद में भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी जुबानी तकरार देखी गई। अधीर माफी मांग चुके हैं लेकिन भाजपा अभी भी सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग कर रही है। भाजपा ने यह भी दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री के कथित तौर हस्तक्षेप के बाद सोनिया गांधी स्मृति ईरानी पर कथित रूप से चिल्लाईं। भाजपा ने जोर देकर कहा कि चौधरी की टिप्पणी जुबानी गलती नहीं थी जैसा कि कांग्रेस नेता द्वारा दावा किया जा रहा है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा था, यह जुबान फिसलना नहीं। बकौल रिजिजू, यदि आप वीडियो क्लिप देखें तो अधीर रंजन चौधरी ने द्रौपदी मुर्मू को दो बार राष्ट्रपत्नी कहा। ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
कहां फिसली जुबान
गौरतलब है कि अधीर रंजन चौधरी पिछले दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बदले राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल कर बैठे थे। बाद में उन्होंने कहा कि उनकी जुबान फिसल गई थी। भाजपा व अन्य दलों के नेताओं की आलोचना से घिरे अधीर रंजन चौधरी ने बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगने के लिए पत्र लिखा था।












Click it and Unblock the Notifications