'...अपराधियों की ना कीजिए वकालत', लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर केस को लेकर अधीर रंजन की कपिल सिब्बल को सलाह

कोलकाता लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर केस में सुप्रीम में पश्चिम बंगाल सरकार ने पूर्व कांग्रेस नेता को कपिल सिब्बल अधिवक्ता नियुक्त किया है। ऐसे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सिब्बल की खिंचाई की है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कि मौजूदा समय में लोगों की भावना यही है कि अपराधियों का अगर साथ ना दिया जाए तो ही बेहतर होगा।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कपिल सिब्बल से कोलकाता बलात्कार-हत्या से संबंधित कानूनी कार्यवाही में अपनी भूमिका छोड़ने का आग्रह किया। एक प्रेस वार्ता में अधीर रंजन चौधरी को संबोधित करते हुए कहा, "मैं उनसे इस मामले से हटने का अनुरोध करना चाहूंगा। यह बंगाल के लोगों की भावना है।" "बंगाल में आम लोगों के गुस्से को ध्यान में रखते हुए आप अपराधियों का बचाव न करें तो बेहतर होगा।"

Adhir Ranjan advice to Kapil Sibal

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल कोलकाता लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर मामले में पश्चिम बंगाल सरकार की पैरवी कर रही हैं। सिब्बल 21 सदस्यीय उस टीम का हिस्सा हैं, जो पश्चिम बंगाल सरकार की सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखती है।

चौधरी ने कहा, "मुझे यह देखकर बुरा लगता है कि सोशल मीडिया पर लोग आपका नाम पुकारते हैं। खासकर इसलिए कि आप कभी हमारी पार्टी में मंत्री थे। वो भी तब जब आप केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री थे, कोई मामूली मंत्री नहीं। इन सबको ध्यान में रखते हुए मेरा आपसे अनुरोध है कि आप इस मामले से हट जाएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+