Coronavirus: नरेला कैंप पर स्क्रीनिंग का जिम्मा संभालेगी सेना, यहां रखे गए तबलीगी जमात के कोविड संदिग्ध
नई दिल्ली। सेना की तरफ से मंगलवार को कहा गया है कि दिल्ली के नरेला कैंप में उससे मेडिकल स्क्रीनिंग सेटअप के लिए अनुरोध किया गया था। इसके बाद यहां पर अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ को सेना की तरफ से भेजा गया है। आपको बता दें कि दिल्ली के नरेला कैंप में पिछले दिनों नर्सों के साथ हुए भद्दे बर्ताव के बाद यहां पर सेना के पहुंचने की खबरें आई थीं। यहां पर तबलीगी जमात के कुछ लोगों को आइसोलेशन कैंप रखा गया है।

सिर्फ स्क्रीनिंग का जिम्मा संभालेंगी सेना
सोमवार को ऐसी खबरें आई थीं कि सेना नरेला कैंप पर मेडिकल स्क्रीनिंग का जिम्मा संभाल सकती है जिसे अभी सिविल मेडिकल प्रोफेशनल्स की तरफ से पूरा किया जा रहा है। नरेला में जो क्वारंटाइन कैंप है उसे गृह मंत्रालय की तरफ से संचालित किया जा रहा है। सेना की तरफ से कहा गया है कि यहां पर सिविल डॉक्टरों की मदद के लिए सेना के डॉक्टरों को भेजा गया है जो स्क्रीनिंग की ड्यूटीज की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। जो खबरें आई थीं उसमें यह भी कहा गया था कि सेना नरेला कैंप पर अपने डॉक्टरों की संख्या को बढ़ाने पर विचार कर रही है। सेना ने फिलहाल इस बात से इनकार कर दिया है।
नरेला कैंप से आई थीं शिकायतें
नरेला से आईं गलत बर्ताव की शिकायतों के बाद सेना को नरेला आइसोलेशन कैंप में मेडिकल हेल्थ टीम के लिए अनुरोध किया गया था। इस अनुरोध को मानते हुए सेना ने अपने दो डॉक्टरों और दो सपोर्टिंग स्टाफ की एक टीम को नरेला भेजने का फैसला लिया गया था। गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में स्थित मरकज आने वाले तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल कोरोना संदिग्धों को नरेला सहित अलग- अलग जगह बने आइसोलेशन कैंप में रखा गया है। अस्पतालों में सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखी है।












Click it and Unblock the Notifications