अगले साल जनवरी माह तक कोरोना का टीकाकरण हो सकता है शुरू: अदार पूनावाला
नई दिल्ली। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने शनिवार को कोरोना वायरस को लेकर बड़ी जानकारी दी है। अदार पूनावाला ने कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन का अभियान अगले साल जनवरी माह तक शुरू हो सकता है। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक कंपनी को वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की इजाजत मिल सकती है। पूनावाला ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत में सभी लोगों को अक्टूबर 2021 तक कोरोना की वैक्सीन मिल जाएगी, इसके बाद से लोग सामान्य जीवन में लौट सकते हैं।

Recommended Video
इकोनॉमिक्स टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट के दौरान बोलते हुए पूनावाला ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अगर प्रशासन टीकाकरण की अनुमति दे दे तो टीकाकरण का अभियान जनवरी 2021 तक शुरू हो सकता है। इस महीने के अंत तक हमे आपातकाल लाइसेंस मिल सकता है, लेकिन सामान्य लाइसेंस बाद में मिलेगा। हमे भरोसा है कि अगर रेग्युलेशन बॉडी अनुमति दे दे तो भारत में जनवरी माह से टीकाकरण का अभियान शूरू हो सकता है। एक बार जब 20 फीसदी भारतीयों को कोरोना की वैक्सीन लग जाएगी, ऐसे में उम्मीद है कि लोगों में फिर से भरोसा और आत्मविश्वास वापस आ जाएगा। अगले साल सितंबर-अक्टूबर माह तक उम्मीद है कि हर किसी के लिए कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होगी और हर कोई सामान्य जीवन में लौट सकता है।
कुछ दिन पहले सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने कोरोना वायरस की वैक्सीन की और सुरक्षित आंकड़े मुहैया कराए ताकि लोगों को कोरोना का टीका देने के लिए लाइसेंस देना पड़े। इससे पहले अदार पूनावाला ने कहा कि सरकार चाहती है कि 300-400 मिलियन डो जुलाई 2021 तक तैयार हो जाए। कोरोना की वैक्सीन की शुरुआत से पहले सरकार की ओर से कहा गया है कि हर कोरोना वैक्सीन सेंटर पर हर रोज 100 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। अगर जरूरी संसाधन उपलब्ध हो तो 200 लोगों प्रतिदिन वैक्सीन दी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications