Adani Power Limited: अडानी पावर प्लांट से जगमग हुआ बांग्लादेश, झारखंड के गोड्डा से सप्लाई शुरू
झारखंड के गोड्डा में 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर जनरेशन यूनिट की शुरुआत की है।

Adani Power Limited: हिंडनबर्ग रिपोर्ट से चर्चा में आने के बाद गौतम अडानी की संपत्तियों में लगातार गिरावट दर्ज हुई। वहीं, इस बीच गौतम अडानी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अडानी की बिजली से पड़ोसी देश बांग्लादेश जगमग हो रहा है। अडानी के पावर प्लांट से बांग्लादेश को बिजली सप्लाई हो रही है।
अडानी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने भारत के झारखंड जिले के गोड्डा में रविवार को अपनी पहली 800 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपर-क्रिटिकल थर्मल पावर जनरेशन यूनिट की शुरुआत की घोषणा की है। उन्होंने बांग्लादेश को 748 मेगावाट बिजली की आपूर्ति शुरू की है।
अडानी ने बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति करने के लिए झारखंड के गोड्डा से सप्लाई शुरू की है। झारखंड से बांग्लादेश को बिजली पहुंचाई जा रही है।अडानी ने बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति करने के लिए झारखंड के गोड्डा से सप्लाई शुरू की है। झारखंड से बांग्लादेश को बिजली पहुंचाई जा रही है। इससे बांग्लादेश में रोशनी फैल रही है।
वहीं, इन दिनों कथित अडानी घोटाले को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। कांग्रेस इन मुद्दों पर जेपीसी की मांग कर रही है। लेकिन सरकार अभी तक इस मांग को स्वीकार नहीं किया है।
विपक्ष ने अडानी मामले में संसद का घेराव भी किया था। विपक्षी दलों के नेताओं ने अडानी विवाद और जेपीसी की मांग को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ मानव श्रृंखला भी बनाई थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम जेपीसी की मांग करते रहेंगे।
Recommended Video

राहुल गांधी ने गुलाम नबी आजाद, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई पुराने कांग्रेस नेताओं के नाम को अडानी से जोड़ते हुए राहुल ने इन नेताओं पर निशाना साधा था।
सच छिपाने के आरोप
राहुल ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अडानी के नाम के एक-एक अक्षर से इन नेताओं के नाम जोड़े हैं। अडानी मामले पर राहुल ने ताजा ट्वीट में कहा, "सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं!"
यह भी पढ़ें- अडानी मामले को लेकर CM शिंदे ने कांग्रेस और उद्धव को घेरा, बोले- शरद पवार के बयान पर दें ध्यान












Click it and Unblock the Notifications