अडानी मामले को लेकर CM शिंदे ने कांग्रेस और उद्धव को घेरा, बोले- शरद पवार के बयान पर दें ध्यान
अडानी मामले में सरकार को घेरने वाले कांग्रेस और उद्धव को सीएम एकनाथ शिंदे ने शरद पवार के बयान पर ध्यान देने की बात कही।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अडानी मामले को लेकर कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) को कड़ी फटकार लगाई है। साथ ही उन्होंने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के बयान के हवाला देकर उनसे सीख लेने की बात कही।
सीएम एकनाथ शिंदे ने अडानी मुद्दे मामले को लेकर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के बयान पर ध्यान देने की सलाह कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे को दे दी। उन्होंने कहा कि पवार एक वरिष्ठ राजनेता है और उन्होंने अडानी के मुद्दे पर काफी अध्ययन के बाद ये बात कही होगी। इसलिए विरोध करने वालों को अपना रुख करना स्पष्ट करना चाहिए।
आखिर क्या बोले शरद पवार?
एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए शरद पवार ने अडानी समूह का समर्थन किया। साथ ही हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में जो मुद्दे उठाए गए उनकी आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के बयान पहले भी अन्य लोगों ने दिए थे और कुछ दिनों तक संसद में हंगामा भी हुआ, लेकिन इस बार इस मुद्दे को जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।
पवार ने आगे बोलते हुए कहा कि जो मुद्दे उठाए गए, किसने उठाए, हमने बयान देने वाले इन लोगों के बारे में कभी नहीं सुना, इनका क्या बैकग्राउंड है। वे ऐसे मुद्दे उठाते हैं जो पूरे देश में हंगामा मचाते हैं। और इसकी लागत देश की अर्थव्यवस्था को चुकानी पड़ती है। आज कल अंबानी अडानी का नाम सरकार की आलोचना के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन, हमें देश के लिए उनके योगदान के बारे में सोचना चाहिए। इन मुद्दों से ज्यादा बेरोजगारी, महंगाई और किसान का मुद्दा ज्यादा अहम है।
इस मामले को लेकर एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि अडानी समूह को लेकर सरकार को घेरने का काम करने वाली कांग्रेस और उद्धव ठाकरे को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान पर ध्यान देना चाहिए।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक में किसकी बनेगी सरकार? शरद पवार ने की भविष्यवाणी












Click it and Unblock the Notifications