Adani Green Talks 2025: ड्रोनदीदी से वीगन लेदर तक, गूंजी युवा उद्यमियों की कहानियां! इनोवेशन को सबने किया सलाम

अडानी ग्रुप ने Adani Green Talks के चौथे संस्करण का आयोजन किया, जहां देशभर के चेंजमेकर, सोशल उद्यमी और इनोवेटर्स एकजुट हुए। यह मंच अब भारत के सबसे बड़े सोशल इनोवेशन प्लेटफॉर्म्स में शुमार हो चुका है। कार्यक्रम की शुरुआत अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के संबोधन से हुई। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि भारत आज दूसरी आज़ादी की लड़ाई लड़ रहा है। यह आज़ादी विदेशी शासन से नहीं बल्कि तकनीकी आत्मनिर्भरता और सामाजिक नवाचार के जरिए असमानता और पिछड़ेपन से मुक्ति की है।

गौतम अडानी ने बताया कि ग्रीन टॉक्स ने केवल चार साल में समाज में क्रांतिकारी परिवर्त्तन लाने वाले विचारों को जन्म देता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि GenRobotics ने रोबोट्स के जरिए हजारों लोगों को मैला ढोने की प्रथा से मुक्ति दिलाई। Navalt सोलर-इलेक्ट्रिक नावें मात्र 4 पैसे प्रति यात्री/किमी पर यात्रा संभव कर रही हैं। Marut Drones "ड्रोन दीदी" योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर कृषि-उद्यमी बनीं।

Adani Green Talks

2025 के हीरो इनोवेटर्स

इस बार इस कार्यक्रम में पांच युवा उद्यमियों ने अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। पांचों का विवरण इस प्रकार है:

अभिषेक छाज़ेद (Recyclex): ग्रीन बिल्डिंग मटेरियल से निर्माण क्षेत्र को डिकार्बोनाइज कर रहे हैं।
अक्षिता सचदेवा और बॉनी डेव (Trestle Labs): 'किबो' प्लेटफॉर्म से दृष्टिबाधितों को सशक्त बना रहे हैं।
मनोज सेंकर (Nemocare Wellness): मातृ और नवजात स्वास्थ्य उपकरण सस्ते दामों में विकसित कर रहे हैं।
जेनिल गांधी और मानन व्यास (Avinya Leather): पौधों से वीगन लेदर बना रहे हैं।
सौम्या बालेंद्रन (Sea6 Energy): समुद्री शैवाल से बायोफ्यूल, बायोप्लास्टिक और खाद तैयार कर रही हैं।

पुरस्कार और सम्मान

इस बार पहली बार Adani Green Talks Social Impact Awards की शुरुआत हुई। साथ ही लोक कल्याण अवॉर्ड से भारत बायोटेक के संस्थापक डॉ. कृष्णा एल्ला को सम्मानित किया गया। गौतम अडानी ने यह अवॉर्ड सौंपते हुए कोविड महामारी के दौरान स्वदेशी वैक्सीन Covaxin के जरिए करोड़ों लोगों की जान बचाने में उनके योगदान को सराहा। डॉ. एल्ला ने यह सम्मान देश के वैज्ञानिकों और इनोवेटर्स को समर्पित किया।

कार्यक्रम में नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी भी शामिल हुए। गौतम अडानी ने उनकी फिल्म 12th Fail की प्रेरणादायक कहानी को ग्रीन टॉक्स की सोच के अनुरूप बताया।

भविष्य की योजना

गौतम अडानी ने ऐलान किया कि NDTV के साथ साझेदारी में अब ग्रीन टॉक्स भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी चेंजमेकर तलाशेगा। उनका सपना है कि यह मंच एक वैश्विक नेटवर्क बने, जहां ओडिशा या लद्दाख के किसी गांव का इनोवेशन साओ पाउलो या नैरोबी तक पहुंचे।

इस मौके पर गौतम अडानी ने कहा कि ग्रीन टॉक्स संभावनाओं की कहानी है, यह भारत की दूसरी आज़ादी का बिगुल है-असमानता, सुस्ती और उदासीनता से मुक्ति की आज़ादी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+