शख्स ने मैसेज भेजकर कहा- वर्जिन हूं मुझसे शादी करोगी, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

एक्ट्रेस ने इस शख्स के प्रपोजल पर जो जवाब दिया वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है...

नई दिल्ली। फिल्म और टीवी अभिनेत्रियों को अक्सर ही सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की अजीबोगरीब हरकतों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम के साथ। दरअसल तिलोत्तमा को एक शख्स ने उनके इंस्टाग्राम पर शादी का ऐसा प्रस्ताव भेजा, जिसे देखकर पहले तो वो चौंक गई, लेकिन इसके बाद उन्होंने भी जवाब देने में देरी नहीं की। तिलोत्तमा ने उस शख्स के शादी के प्रस्ताव के मैसेज का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।

'मैं एक वर्जिन और शाकाहारी लड़का हूं'

'मैं एक वर्जिन और शाकाहारी लड़का हूं'

दरअसल इस शख्स ने सोशल मीडिया पर तिलोत्तमा को मैसेज भेजते हुए लिखा, 'आई लव यू। क्या तुम मुझसे शादी करके जिंदगी भर मेरे साथ रहोगी? मैं एक वर्जिन और शाकाहारी लड़का हूं, जो आरएनए 16एस सिक्वेंस पुरुष वर्जिनिटी टेस्ट, लाई डिटेक्टर टेस्ट, नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग टेस्ट के लिए हमेशा तैयार है।'

'ये कैसा शाकाहारी मजाक है भाई'

तिलोत्तमा शोम ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए जवाब में लिखा- ये कैसा शाकाहारी मजाक है भाई? नो थैंक्स, बाय-बाय, टाटा बाटा अलविदा।' तिलोत्तमा का ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उसकी इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ईशा चोपड़ा ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मुझे भी बिल्कुल ऐसी प्रपोजल मिला है।' वहीं, अभिनेत्री श्रुति सेठ ने तिलोत्तमा को चिढ़ाते हुए लिखा, 'तुम ऐसे कैसे उसे मना कर सकती हो।' इसके अलावा तिलोत्तमा के फैंस ने भी उनकी पोस्ट पर रिएक्शन दिए हैं।

थियेटर की दुनिया से रखा फिल्मों में कदम

थियेटर की दुनिया से रखा फिल्मों में कदम

आपको बता दें कि तिलोत्तमा शोम हिंदी मीडियम, मानसून वेडिंग और संघाई जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। फिल्मों में आने से पहले तिलोत्तमा एक थियेटर आर्टिस्ट थीं और अरविंद गौड़ के अस्मिता थियेटर ग्रुप से जुड़ी हुईं थी। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क जाकर एजुकेशनल थियेटर का कोर्स भी किया। तिलोत्तमा एकता कपूर की वेब सीरीज मेंटलहुड में भी काम कर चुकी हैं।

IAS अफसर ने स्वरा पर किया भद्दा कमेंट

IAS अफसर ने स्वरा पर किया भद्दा कमेंट

हाल ही में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर को भी सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक ट्वीट का सामना करना पड़ा था। दरअसल आईएएस ऑफिसर और वेबसाइट आईएमडीबी की रेटिंग पर किताब लिखने वाले संजय दीक्षित ने वेब सीरीज रसभरी को लेकर स्वरा भास्कर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'हालांकि ये सही हुआ कि 'रसभरी' को अभी तक की वेब सीरीज में सबसे कम रेटिंग (2.7/10) मिली, लेकिन मैं हैरान हूं कि इस सीरीज में स्वरा आंटी ने एक अंग्रजी टीचर के तौर पर कौन सी अंग्रेजी पढ़ाई होगी। उनकी खासियत तो कहीं और है। इसीलिए लोग अक्सर बीच की उंगली इस्तेमाल करते हैं।'

स्वरा ने लगा दी तगड़ी क्लास

स्वरा ने लगा दी तगड़ी क्लास

इसके बाद संजय दीक्षित के इस ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने भी खरी-खरी सुनाते हुए लिखा, 'क्या ये विकृत मानसिकता का इंसान वाकई में एक आईएएस ऑफिसर है, जो खुद को एक स्कॉलर और भगवान कृष्ण पर किताबें लिखने वाला बताता है?' स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में आईएएस एसोसिएशन को टैग करते मामले की शिकायत भी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+