मॉडल की हत्या की घटना के बहाने तापसी पन्नू ने 'कबीर सिंह' पर कसा तंज, लोगों ने कहा- शर्म करो
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हर मुद्दों पर वो बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। हाल ही में नागपुर में 19 साल की एक मॉडल की उसी के ब्वॉयफ्रेंड द्वारा हत्या किए जाने पर तापसी पन्नू ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद से तापसी पन्नू ट्रोल हो गई हैं। कई फीमेल फैंस ने उन्हें शर्म करने की हिदायत दे दी। हालांकि उन्होंने एक व्यंग्य के तौर पर यह ट्वीट लिखा था। उसके बाद एक्ट्रेस ने फिर ट्वीट कर कहा है कि जिन लोगों के पास व्यंग्य की समझ नहीं है, वो प्लीज मेरा ट्वीट इग्नोर करें।'

क्या किया था ट्वीट
दरअसल तापसी पन्नू ने 15 जुलाई को एक न्यूज पोर्टल की खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या पता वो एक-दूसरे से पागलों की तरह प्यार करते हों और ऐसा करना उसके सच्चे प्यार को मान्य करना था।' तापसी ने जिस घटना की खबर को रिट्वीट किया वो महाराष्ट्र के नागपुर में एक बॉयफ्रेंड के अपनी 19 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या करने की थी। लड़के ने लड़की को इसलिए मारा क्योंकि उसे उसके कैरेक्टर पर शक था।

फिल्म कबीर सिंह के डायरेक्टर पर कसा था तंज
माना जा रहा है कि तापसी ने ये ट्वीट फिल्म 'कबीर सिंह' के डायरेक्टर संदीप वांगा पर तंज कसा है। बता दें कि इससे पहले संदीप वांगा ने कहा था कि वो प्यार ही क्या जिसमें थप्पड़ मारने की आजादी नहीं हो। इस ट्वीट के बाद उनकी काफी आलोचना हुई और तापसी ने भी अपने ट्वीट के जरिए संदीप के बयान पर तंज कसा था।

ट्वीट के बाद हो गईं ट्रोल
तापसी केट्वीट के बाद तो उनके सपोर्टर भी भड़क गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने तापसी को जमकर सुनाया। एक महिला यूजर ने लिखा कि किसी हत्या पर आप जैसी अदाकारा का व्यंग्य करना सहीं नहीं। हालांकि लोगों की इन प्रतिक्रियाओं के बाद तापसी ने कहा, 'चेतावनी: जिन लोगों के पास व्यंग्य की समझ नहीं है, वो प्लीज मेरा ट्वीट इग्नोर करिए। शुक्रिया।' वहीं तापसी के इस ट्वीट पर लोगों ने तापसी का साथ दिया, लेकिन फिर भी कई लोगों ने उनका विरोध किया।
-
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications