अब स्वरा भास्कर ने किया इस्तीफे का ऐलान, कहा- 'ये रायता मेरे बस का नहीं...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है, जानिए क्या है पूरा मामला....

नई दिल्ली। अपने दमदार अभिनय और बेबाक बयानों के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली स्वरा भास्कर जेएनयू, कन्हैया कुमार और कठुआ रेप केस जैसे मुद्दों पर अपने ट्वीट को लेकर कई बार चर्चाओं में आ चुकी हैं। कई बार तो ऐसा हुआ है कि किसी मुद्दे को लेकर यूजर्स ने उन्हें प्रतिक्रिया ना देने पर भी निशाना बनाया है। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। दरअसल जीडीपी दर में गिरावट के बाद एक यूजर ने उन्हें टैग करते हुए पूछा कि आप इसकी जिम्मेदारी कब लेने वाली हैं। इसपर स्वरा भास्कर ने जवाब देते हुए अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया।

'मैं इस्तीफा दे रही हूं'

'मैं इस्तीफा दे रही हूं'

ट्विटर पर एक यूजर ने जीडीपी दर में गिरावट की खबरों के स्क्रीन शॉट्स में स्वरा भास्कर को टैग करते हुए लिखा, 'स्वरा भास्कर के इसकी जिम्मेदारी लेने का इंतजार कर रहा हूं।' इस ट्वीट के जवाब में स्वरा भास्कर ने लिखा, 'मैं इस्तीफा दे रही हूं! ये रायता मेरे बस का नहीं है...'। स्वरा ने अपने इस ट्वीट को स्माइली के साथ पोस्ट किया। आपको बता दें कि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है, जब किसी मुद्दे पर स्वरा भास्कर ने कोई ट्वीट नहीं किया और लोगों ने उन्हें प्रतिक्रिया ना देने के लिए ही ट्रोल कर दिया। हाल ही में जब जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का फैसला लिया गया था, उस समय भी लोगों ने स्वरा भास्कर को कोई प्रतिक्रिया ना देने के लिए ट्रोल किया था।

कश्मीर के मुद्दे पर ट्रोल हुईं स्वरा

कश्मीर के मुद्दे पर ट्रोल हुईं स्वरा

हालांकि बाद में स्वरा भास्कर ने जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर ट्वीट किया और लोगों ने उन्हें फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'त्यौहार के मौके पर किसी को भी अकेला महसूस नहीं होने देना चाहिए। दिल्ली वालों इन कश्मीरी छात्रों को अपनी दरियादिली दिखाइए। कुछ खाना लेकर आइए और इनके साथ शामिल होइए। कल 12 अगस्त 2019 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आइए।' इसके बाद यूजर्स ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'तुम कितना भी प्रयास कर लो लेकिन तुम्हे कश्मीर से एक भी दंगे की खबर नही मिलेगी।'

जब स्वरा ने पुलिस में की शिकायत

जब स्वरा ने पुलिस में की शिकायत

वहीं, पिछले दिनों एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर ना सिर्फ स्वरा भास्कर के साथ बदसलूकी की, बल्कि उनके लिए अपशब्द भी इस्तेमाल किए। स्वरा भास्कर ने उसका बेबाकी से जवाब दिया और सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की। स्वरा ने उस यूजर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मुंबई पुलिस से ऐक्शन की मांग की, जिसमें ट्रोलर ने खुद को एक गौरवान्वित राष्ट्रवादी बता रखा था और ऐक्ट्रेस के लिए कॉल गर्ल, टुकड़े टुकड़े गैंग और काफी कुछ भद्दा बोल रखा था। स्वरा के इस ट्वीट पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, 'हम आपको फॉलो कर रहे हैं। आपसे निवेदन है कि आप अपना नंबर दें। हम इस मैटर को प्रायॉरिटी पर देखेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+