Actress Sridevi Profile: बॉलीवुड का 'नगीना' थीं श्रीदेवी

नई दिल्ली। खूबसूरत है वो इतना..कहा नहीं जाता... वो तो 'चांदनी' है..जिसकी हर अदा लोगों को 'हैरान' कर देती है...कल तक इसी तरह से बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का परिचय दिया जाता था लेकिन आज वो बीता हुआ कल हो गईं हैं। हिंदी सिनेमा की चंचल, शोख हसीना इस तरह से दुनिया को अलविदा कह देंगी, इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था। गौरतलब है कि बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में शामिल श्रीदेवी हमारे बीच में नहीं रहीं, उनका दिल का दौरा पड़ने से शनिवार रात को दुबई में निधन हो गया, वो मात्र 54 साल की थीं। वह बॉलीवुड ऐक्टर मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए परिवार के साथ दुबई गई थीं और वहीं दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963

आपको बता दें कि श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में एक वकील पिता के घर पर हुआ था। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई हैं। बहन का नाम श्रीलता और भाईयों के नाम आनंद और सतीश हैं।

फिल्म 'सोलहवां सावन'

फिल्म 'सोलहवां सावन'

फिल्मी कैनवस की इस चर्चित अदाकारा ने अपना करियर एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरु किया था। श्री की पहली हिंदी फिल्म 'सोलहवां सावन' थी।

यश चोपड़ा की मेगा हिट फिल्म 'चांदनी'

यश चोपड़ा की मेगा हिट फिल्म 'चांदनी'

उसके बाद उन्होंने जितेंद्र, मिथुन और अमिताभ के साथ एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं लेकिन उन्हें स्टार बनाया यश चोपड़ा की मेगा हिट फिल्म 'चांदनी' ने। इस फिल्म ने वो कर दिखाया जिसकी कल्पना खुद श्रीदेवी को भी नहीं थी।

 यादगार फिल्में

यादगार फिल्में

सदमा, हिम्मतवाला, जाग उठा इंसान, अक्लमंद, इन्कलाब, तोहफा, सरफरोश, बलिदान, नया कदम, नगीना, घर संसार, मकसद, सुल्तान, आग और शोला, भगवान, आखरी रास्ता, जांबांज, वतन के रखवाले, जवाब हम देंगे, औलाद, नजराना, कर्मा, हिम्मत और मेहनत, मिस्टर इंडिया, निगाहें, जोशीले ,गैर कानूनी, चालबाज, खुदा गवाह, लम्हे, हीर रांझा, चांदनी, रूप की रानी चोरों का राजा, चंद्रमुखी, चांद का टुकड़ा, गुमराह, लाडला, आर्मी, जुदाई, हल्ला बोल, इंग्लिश विंग्लिश और मॉम आदि श्रीदेवी की यादगार फिल्में हैं।

फिल्म चालबाज

फिल्म चालबाज

1989 में आई फिल्म चालबाज में श्रीदेवी दोहरी भूमिका में नजर आई थीं जिसके लिए पहले उन्हें फिल्म फेयर सर्वश्रेठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। और दूसरा फिल्मफेयर अवार्ड उन्हें यशराज की फिल्म लम्हे के लिए मिला था।

1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी की

1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी की

1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फिल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली थी। लेकिन इस दौरान वह कई टीवी शोज में नजर आईं।

साल 2012 में किया था कमबैक

साल 2012 में किया था कमबैक

श्रीदेवी ने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से रूपहले पर्दे पर वापसी की थी, जो की शानदार थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+