सोनम ने शेयर किए सुशांत के निधन के बाद मिले हेट मैसेज, डिसेबल किया कमेंट सेक्शन

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई बॉलीवुड स्टार किड्स पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों का कहना है कि बॉलीवुड में नेपोटिजम (परिवारवाद) को बढ़ावा दिया जाता है, जिसके कारण 'बााहर' से आए लोगों को नकार दिया जाता है। इसके बाद से कई स्टार किड्स ट्रोल हो रहे हैं। इन्हें कई तरह के हेट मैसेज तक मिल रहे हैं। अब अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया कमेंट सेक्शन को डिसेबल कर दिया है। साथ ही उन्होंने खुद को मिले हेट मैसेज के स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं।

सोनम का पुराना वीडियो भी हो रहा वायरल

सोनम का पुराना वीडियो भी हो रहा वायरल

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोनम ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा, 'किसी की मौत के लिए गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड, परिवार, सहकर्मियों को दोषी ठहराना अज्ञानता है।' इस ट्वीट के बाद सोनम को काफी ट्रोल किया गया और उन्हें लोगों ने 'डबल स्टैंडर्ड' तक कहा। इसके साथ ही सोनम का एक पुराना वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुशांत के बारे में कह रही हैं कि वह सुशांत सिंह राजपूत को नहीं जानतीं।

कमेंट सेक्शन को डिसेबल किया

कमेंट सेक्शन को डिसेबल किया

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में सोनम कपूर ने कहा कि वह अपने कमेंट सेक्शन को डिसेबल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नकारात्मक कमेंट्स से उनके परिवार और दोस्तों को दिक्कत हो रही है। सोनम ने लिखा, 'मैं आमतौर पर नकारात्मकता और नफरस से शर्माती नहीं हूं क्योंकि मुझे उन लोगों पर दया आती है जिनके दिलों में ढेर सारी नफरत भरी है, क्योंकि इससे मुझसे ज्यादा नुकसान उन्हें होता है। मैं समझती हूं कि वो पेड बोट्स और वो लोग हैं जो एक रूढ़िवादी दक्षिणपंथी एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन ये वक्त सीमा पर जान गंवाने वाले और लॉकडाउन से प्रभावित लोगों के बारे में बोलने का है। मैं अपने कमेंट बंद कर रही हूं।'

हेट मैसेज शेयर किए

हेट मैसेज शेयर किए

इसके साथ ही सोनम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ हेट मैसेज भी शेयर किए, जो उन्हें सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद मिले हैं। सोनम ने लिखा कि उनकी टीम ट्रोल्स की रिपोर्ट कर रही है। उन्होंने लिखा, 'मैंने अपना और अपने माता-पिता का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरे 64 वर्षीय पिता को इस सबसे गुजरना पड़े। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया कि वो ये सब डिजर्व करते हों। और मैं तुम बेवकूफों के डर से ये सब नहीं कर रही हूं, मैं ऐसा अपने और अपने माता-पिता के मानसिक स्वास्थ्य के लिए कॉमन सेंस से कर रही हूं।'

पुराने वायरल वीडियो पर क्या कहा?

पुराने वायरल वीडियो पर क्या कहा?

एक अन्य कमेंट पर रिएक्ट करते हुए सोनम ने कहा, 'लोग भविष्य में मेरे बच्चे की मौत की इच्छा भी रखते हैं। जिस वीडियो की आप लोग बात कर रहे हैं वो 7 साल पुराना है। जब उन्होंने (सुशांत सिंह राजपूत) केवल एक ही फिल्म की थी और मैं उन्हें नहीं जानती थी, बिल्कुल वैसे ही जैसे उन्होंने मेरे बारे में आजतक कुछ नहीं कहा। साथ ही कृपया जाओ और देखो वो एपिसोड, जिसमें मेरे साथी कलाकारों ने शायद मेरे बारे में बहुत बुरा कहा है, लेकिन जैसा शो में होना चाहिए था, मैंने उसे उसी भावना से लिया है। मजाक में।'

कर्मा पर कई कोट्स शेयर किए

कर्मा पर कई कोट्स शेयर किए

इसके साथ ही सोनम कपूर ने कई सारे कोट्स कर्मा को लेकर भी शेयर किए हैं। उन्होंने कहा कि लोग किसी अन्य के बारे में बुरा बोलकर अपना ही नेचर दिखाते हैं। इसके अलावा उन्होंने हिंदू धर्म और शांति से रहने को लेकर भी कोट्स शेयर किए हैं। आपको बता दें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत मिले थे। ऐसा कहा जा रहा है कि वह बीते 6 महीनों से डिप्रेशन में थे। इसके साथ ही पुलिस को उनके कमरे से मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन और दवाईयां भी मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+