एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी का आरोप, पैसे लेकर शो में नहीं पहुंची

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा मुश्किल में घिर सकती है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा पर पैसे लेकर शो में नहीं पहुंचने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं सोनाक्षी पर धमकाने का आरोप भी लगाया जा रहा है।

 मुश्किल में सोनाक्षी सिन्हा

मुश्किल में सोनाक्षी सिन्हा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सोनाक्षी समेत 7 लोगों के खिलाफ उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद में शिकायत की गई है। इन पर पैसों की धोखाधड़ी के साथ-साथ धमकी देने का आरोप लगा है। शिकायत करने वाली कंपनी इंडियन फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कंपनी ने सोनाक्षी और उनकी मैनेजर समेत अन्य पांच पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

 पैसा लेकर शो में नहीं पहुंची सोनाक्षी

पैसा लेकर शो में नहीं पहुंची सोनाक्षी

कंपनी ने दावा किया है कि उनकी कंपनी ने जून में सोनाक्षी सिन्हा को अपने फैशन शो के लिए आमंत्रित किया था। इसके लिए सोनाक्षी सिन्हा के खाते में 28 लाख रुपए जमा कराए गए थे। उनके और उनकी टीम के लिए हवाई जहाज के 7 टिकट बुक कराए गए थे, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के सोनाक्षी कार्यक्रम में नहीं पहुंची। सोनाक्षी के शो में नहीं आने की वजह से उन्हें अपना शो कैंसिल करना पड़ा। इसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

 धमकी दे रही हैं सोनाक्षी

धमकी दे रही हैं सोनाक्षी

इंडियन फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कंपनी फैशन शो का आयोजन करती है। कंपनी के मालिक प्रमोद शर्मा का कहना है कि सोनाक्षी सिन्हा की डेट दिल्ली के सीरीफोर्ट ऑडिटोरियम में फैशन शो के लिए जून में ही बुक की गई थी। कंपनी ने सोनाक्षी के मैनेजर अभिषेक सिन्हा के कहने पर सोनाक्षी के खाते में पैसे जमा कराए, लेकिन 30 सितंबर को शो के दिन बिना किसी सूचना के सोनाक्षी नहीं पहुंची। जब कंपनी ने सोनाक्षी से पैसे वापस मांगे तो सोनाक्षी की कंपनी ने पैसे वापस देने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं सोनाक्षी की टीम ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी । अब तक इस मामले में सोनाक्षी सिन्हा की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+