Video: दो शादियों में घरेलू हिंसा झेल चुकीं श्वेता तिवारी का छलका दर्द, बेटी पलक से बोलीं- तुम ये मत झेलना

मुंबई। अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वालीं बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर से चर्चा में हैं। सोमवार को जब पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही थी तो उस समय श्वेता तिवारी एक वीडियो में अपने घरेलू हिंसा का दर्द साझा कर रही थीं। श्वेता ने एक वीडियो के माध्यम से अपनी बेटी और अन्य महिलाओं को उनकी लाइफ से सीख लेने और जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी है। एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

घरेलू हिंसा पर श्वेता तिवारी का वीडियो वायरल

घरेलू हिंसा पर श्वेता तिवारी का वीडियो वायरल

श्वेता तिवारी अपनी वीडियो में कहती हैं, 'मैं जानती हूं कि हमारे आस-पास ऐसी बहुत सारी औरते हैं जो घरेलू हिंसा की शिकार हैं। जो हर रोज ये हिंसा चुप होकर ये हिंसा सह रही है, लेकिन कुछ कर नहीं रही हैं। इस डर से कि उनके बच्चों का क्या होगा। आपके बच्चे हर रोज आपसे कुछ ना कुछ सीख रहे हैं, अगर आप चुप रहेंगी तो बच्चे भी चुप रहना सीखेंगे, कमजोर बनेंगे। वह घरेलू हिंसा को स्वीकार कर लेंगे।'

घरेलू हिंसा पर छलका श्वेता का दर्द

घरेलू हिंसा पर छलका श्वेता का दर्द

श्वेता ने आगे कहा, 'अगर आप घरेलू हिंसा के खिलाफ कदम उठाएंगी तो आपके बच्चे भी स्टेप लेंगे। सही गलत का फर्क समझ पाएंगे। जब मैंने पहली बार स्टेप लिया तो बहुत लोगों ने बहुत कुछ कहा, आज भी कहते हैं कि अपने बच्चों के बारे में सोचा होता। लेकिन नहीं मैंने जो भी किया उससे मेरी बेटी समझदार और स्ट्रॉन्ग बनी है। आज के दिन मैं अपनी बेटी से यही कहूंगी कि बेटा में हमेशा तुम्हारे साथ हूं, लेकिन तुम्हें अपनी लड़ाई खुद लड़नी पडे़गी।'

बेटी को दी ये सलाह

बेटी को दी ये सलाह

वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेटी से कहती हैं, मैं शायद हर समय तुम्हारी मदद के लिए मौजूद ना रहूं, तुम्हें बचाने के लिए। लेकिन तुम्हे खुद के लिए स्टेप लेना होगा, खुद पर विश्वास करना होगा। जब तक तुम अपनी लड़ाई नहीं लड़ोगी तब तक लोग तुम्हारा साथ नहीं देंगे। मैं अपनी लाइफ में जिन उतार-चढ़ाव से गुजरी हूं, उससे तुम कुछ सीखो, स्ट्रॉन्ग बनो। यही बात मैं उन औरतों से भी कहना चाहती हूं जो ये वीडियो देख रही हैं। खामोश रहना घरेलू हिंसा का जवाब नहीं है। इस लड़ाई में मदद के लिए 181 पर डायल करें।

श्वेता को दोनों शादियों में झेलनी पड़ी घरेलू हिंसा

श्वेता को दोनों शादियों में झेलनी पड़ी घरेलू हिंसा

आपको बता दें कि एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को एक नहीं बल्कि अपनी दोनों शादियों में घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा है। श्वेता की पहली शादी 19 साल की उम्र में एक्टर और प्रोड्यूसर राजा चौधरी से साल 1999 में हुई थी। राजा और श्वेता की बेटी हैं पलक। शादी के 9 साल बाद राजा से अलग होने का फैसला कर साल 2012 में श्वेता ने राजा से तलाक लिया। इसके एक साल बाद एक्ट्रेस ने अनुभव से शादी की, लेकिन इस शादी में भी उन्हें घरेलू हिंसा झेलनी पड़ी। श्वेता तिवारी बिग बॉस 4 की विनर भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: अचानक गायब हुआ श्वेता तिवारी की बेटी पलक का इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या है वजह?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+