अभिनेत्री श्रुति हासन ने कबूली प्लास्टिक सर्जरी की बात, ट्रोलर्स से परेशान होकर दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। अभिनेत्री श्रुति हासन को बॉडी शेमिंग और प्लास्टिक सर्जरी के कारण काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। जिसका जवाब अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नोट जारी करते हुए दिया है। उन्होंने नोट के साथ ही अपनी दो तस्वीरों का कोलाज भी शेयर किया है। बॉडी शेमिंग करने वालों के लिए लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर श्रुति ने यह बात भी कुबूल की है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है और इसे लेकर उनके मन में कोई शर्मिंदगी नहीं है।

'दो तस्वीरें मैंने तीन दिन के भीतर ली'

'दो तस्वीरें मैंने तीन दिन के भीतर ली'

श्रुति ने अपनी दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, मैंने अपने पिछले पोस्ट को शेयर करने के बाद इस पोस्ट को शेयर करना बेहतर समझा। मैं आपको बताती हूं कि ऐसा क्यों? मैं वो इंसान नहीं हूं जो दूसरों की विचारधारा पर चले। लेकिन जब लोग आपको कुछ ना कुछ बार-बार बोलते हैं, जैसे ये बहुत पत्ली है, ये बहुत मोटी है, तो ऐसी चीजों पर ध्यान ना देना कई बार भारी पड़ जाता है। ये दो तस्वीरें मैंने तीन दिन के भीतर ली हैं।

'मेरे लिए दुख लेना आसान नहीं था'

उन्होंने लिखा, मैं ये बात जानती हूं कि बाहरी दुनिया में बैठी महिलाएं ये समझ चुकी होंगी और खुद को इससे रिलेट कर चुकी होंगी। मैं शुक्रगुजार हूं अपने हार्मोंस की जिन्होंने मुझे मानसिक और शारीरिक तौर पर खुश रखा और मेरा साथ दिया। मैंने इतने सालों में काफी मेहनत की है और सभी से अच्छे संबंध भी रखे हैं, जो आसान नहीं था। लेकिन मैंने फिर भी ऐसा किया। मेरे लिए दुख लेना आसान नहीं था, शारीरिक रूप से बदलाव आसान नहीं है लेकिन मेरे लिए वो बात आसान रही, जब मैंने आप सभी के साथ अपना सफर शेयर किया।

'हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है'

'हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है'

श्रुति आगे लिखती हैं, कोई भी ना तो मशहूर है और ना ऐसी स्थिति में कि किसी और को जज कर सके। ये ठीक नहीं है। मुझे ये कहते हुए खुशी हो रही है कि ये मेरी जिंदगी है, मेरा चेहार है और हां मैंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, जिसे स्वीकार करने में मुझे कोई शर्मिंदगी नहीं है। क्या मैंने इसका प्रचार किया? नहीं मैं इसके खिलाफ हूं? नहीं- ये वही है, मैंने ऐसे जीना चुना है।

'प्यार फैलाएं और खुश रहें'

'प्यार फैलाएं और खुश रहें'

वह लिखती हैं, हम सभी अपने ऊपर और दूसरों पर ये उपकार कर सकते हैं कि अपने शरीर और दिमाग के बदलाव और मूवमेंट को स्वीकार करना सीखें। प्यार फैलाएं और खुश रहें। मैं हर दिन खुद को प्यार करना सीख रही हूं, सिर्फ मेरे लिए क्योंकि मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेम कहानी मेरे साथ है और मैं चाहती हूं कि आपकी भी हो।

पिछली पोस्ट पर लोगों ने किए थे उल्टे सीधे कमेंट

पिछली पोस्ट पर लोगों ने किए थे उल्टे सीधे कमेंट

उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए लोगों को उस शारीरिक बदलाव के दर्द के बारे में बताया है, जो लगभग हर महिला को झेलना पड़ता है। इससे पहले जो उन्होंने तस्वीर शेयर की थी। उसपर लोगों ने काफी उलटे सीधे कमेंट किए थे। किसी ने लिखा था, 'लगता है बुड्ढी हो गई है।' तो किसी ने लिखा, 'काफी पत्ली लग रही हो।' एक यूजर ने कहा, 'आपके चेहरे पर कोई चमक नहीं है।' जबकि एक यूजर ने लिखा, 'बीमार लग रही हो।' अपनी पोस्ट के जरिए महिलाओं पर कमेंट करने वाले ऐसे ही लोगों को श्रुति ने करारा जवाब दिया है। हालांकि केवल श्रुति ही नहीं बल्कि और भी कई अभिनेत्री ऐसी हैं, जिन्हें प्लास्टिक सर्जरी या फिर बॉडी शेमिंग के कारण लोगों की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। लेकिन बहुत कम बार ही ऐसा हुआ है, कि कोई अभिनेत्री इस मामले में खुलकर कुछ बोली हो।

अब शॉर्ट फिल्म में दिखेंगी श्रुति

अब शॉर्ट फिल्म में दिखेंगी श्रुति

बता दें 34 साल की श्रुति ने 'डी-डे', 'रमैय्या वस्तावैया', 'गब्बर इज बैक', 'वेलकम बैक', 'रॉकी हैंडसम' जैसी फिल्मों में काम किया है। वह जल्द ही शॉर्ट फिल्म 'देवी' में नजर आएंगी। श्रुति ने बॉलीवुड में साल 2009 में फिल्म 'लक' से डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने बहुत सी तमिल और तेलुगु फिल्में भी कीं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म साल 2017 में आई थी, इस फिल्म का नाम था, 'बहन होगी तेरी'।

श्रुति बॉलीवुड के फेमस अभिनेता कमल हासन और अभिनेत्री सारिका की बेटी हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में श्रुति हसन का काफी नाम है। उन्होंने 'अनगनगा ओ धीरुदु', 3, 'बलुपु', 'येवाडू' और 'पुली' जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+