Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कातिल हसीना: एक्‍ट्रेस श्रुति को ब्‍लू फिल्‍म और ग्रुप सेक्‍स के लिए मजबूर करता था पति, हत्‍या

बैंगलोर। टॉलीवुड फिल्‍म इंडस्‍ट्री इन दिनों चर्चा में है। अभी कुछ दिन पहले राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता एक्‍ट्रेस श्‍वेता बासू प्रसाद को जिस्‍मफरोशी के धंधे में लिप्‍त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और अब कन्‍नड़ फिल्‍मों में काम कर चुकी अभिनेत्री श्रुति चंद्रलेखा को पति की हत्‍या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 22 साल की श्रुति ने अपने दो सहयोगियों और पांच अन्‍य लोगों की मदद से अपने पति एस रोनाल्‍ड पीटर प्रिंजो की तमिलनाडु के मदुरावोयल में आठ महीने पहले हत्या की थी।

South actress Shruthi Chandralekha
हत्‍या के पीछे का कारण भी हैरान करने वाला है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पीटर अकसर श्रुति को ब्‍लू फिल्‍म में काम करने के लिए मजबूी किया करता था। हत्‍या के बाद श्रुति ने पीटर के शव को पांच अन्‍य की मदद से पलायमकोट्टी में दफना दिया। पुलिस ने श्रुति के सहयोगियों जॉन प्रिंसन, गांधीमथिनाथन, विजय, विनोथ निर्मल और रफीक को जनवरी में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि पीटर से करने से पहले श्रुति ने मंजूनाथ नाम के एक शख्‍स से शादी की थी।

श्रुति की उस वक्त उम्र 16 साल थी। बाद में वह प्रिंजो के प्यार में पड़ गई और मंजूनाथ से अपने संबंध को खत्म कर लिया। शादी के वक्त प्रिंजो तिरूनवेली में उमाचंद्रन और प्रिंसन के साथ ऑन लाइन ग्रोसरी शॉप चलाता था। घाटे के कारण उन्हें अपना बिजनेस बंद करना पड़ा। जब उमाचंद्रन और प्रिंसन ने प्रिंजो से बिजनेस में किए गए निवेश के लिए अपना शेयर मांगा तो पीटर ने इनकार कर दिया और बेंगलूरू चला गया। एक जांच अधिकारी ने बताया कि पैसा वापस देने के दबाव के चलते प्रिंजो ने पोर्न मूवीज बनाने का फैसला किया और पत्नी श्रुति पर पोर्न मूवीज में काम करने के लिए दबाव बनाया।

श्रुति ने बताया कि प्रिंजो चाहता था कि वह पोर्न फिल्म के लिए ग्रुप सेक्स में हिस्सा ले लेकिन मैंने मना कर दिया। जांच अधिकारी के मुताबिक योजना के तहत चंद्रलेखा ने 18 जनवरी को मदुरावोयल स्थित अपने घर पर पति प्रिंजो को जहर मिला दूध दिया। जब प्रिंजो बेहोश हो गया तो प्रिंसन और उमा चंद्रन ने उसका गला दबाकर मार डाला। गांधीमथिनाथन,विजय,विनोथ निर्मल,एलिसा और रफीक की मदद से श्रुति ने प्रिंजो के शव को कार में डाला और उसे पलायमकोटि्ट के आर्शिवथा नगर में दफना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+