सुशांत को लेकर रिया ने लिखा इमोशनल नोट, तुम्हें खोए 30 दिन हुए, प्यार जिंदगीभर करूंगी
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना बीत चुका है। 14 जून को सुशांत सिंह अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे, पुलिस का कहना था कि सुशांत ने आत्महत्या की है। मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस में जांच में 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। अब सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती ने उनके लिए एक पोस्ट की है। सुशांत के जाने के बाद से रिया ने कुछ भी पोस्ट नहीं किया था। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए चीजें बयां की हैं।
Recommended Video

'मैं जानती हूं कि तुम अब ज्यादा सुकून की जिंदगी जी रहे हो'
सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी फोटो साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती ने लिखा, अभी भी अपने इमोशन्स से जूझ रही हूं। मेरे दिल में कभी न भर पाने वाला एक खालीपन है। तुम ही थे जिसने मुझे प्यार, उस की ताकत पर विश्वास दिलाया। तुमने मुझे सिखाया कि कैसे एक सरल सा मैथ्स का फॉर्मूला जीवन के अर्थ को समझा सकता है और मैं तुमसे वादा करती हूं कि मुझे तुमसे ही हर दिन सीखते रहना है। यह बात नहीं मान पाऊंगी कि तुम अब यहां नहीं हो। मैं जानती हूं कि तुम अब ज्यादा सुकून की जिंदगी जी रहे हो।

मेरे शूटिंग स्टार मैं तुम्हारा इंतज़ार करूंगी: रिया
रिया ने पोस्ट में आगे लिखा कि, चांद, तारे, आकाशगंगाएं खुली बांहों के साथ तुम जैसे सबसे बड़े फिजिसिस्ट का स्वागत करेंगे। संवेदना और खुशियों से भरे आकाश में अब तुम एक चमकते सितारे हो। मेरे शूटिंग स्टार मैं तुम्हारा इंतज़ार करूंगी और दुआ मांगूंगी कि तुम मेरे पास वापस आ जाओ। एक सुंदर इंसान जैसा हो सकता है तुम बिल्कुल वैसे ही थे, वो सबसे बड़ा अजूबा जो दुनिया ने देखा। मेरे शब्द तुम्हारे प्रति मेरे प्यार को व्यक्त करने में असमर्थ हैं और मेरे ख्याल से तुम्हारा मतलब भी यही था जब तुमने कहा था कि हमारा प्यार हम दोनों से परे है।

'तुम्हें खोए 30 दिन हुए, प्यार जिंदगीभर करूंगी'
रिया ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा कि, आपने हर चीज को खुले दिल प्यार किया और अब आपने मुझे दिखाया है कि हमारा प्यार कम होने वाला नहीं है। शांति से रहो सुशी। तुम्हें खोए हुए 30 दिन बीत गए, लेकिन प्यार करने को एक पूरा जीवन बाकी है... हमेशा मुझसे जुड़े रहना। अनंत की ओर, और उसके बाद भी। इसके अलावा रिया ने एक दिन पहले ही अपनी वॉट्सऐप डीपी पर उनके साथ वाली एक फोटो लगाई है। उधर, सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है।
शादी करने वाले थे रिया और सुशांत
बता दें कि, सुशांत की मौत के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने रिया चक्रवर्ती से करीब 11 घंटे तक पूछताछ की थी। पुलिस ने रिया से सुशांत के साथ उनके रिलेशनशिप, झगड़ों, फोन कॉल्स, मैसेज, सुशांत के डिप्रेशन से जुड़े सवाल पूछे थे। खबरे ये भी चल रही थीं कि, रिया और सुशांत इस साल के अंत में शादी करने वाले थे। एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, सुशांत और रिया की शादी की खबरों को रिया के प्रॉपर्टी डीलर सनी सिंह ने कन्फर्म किया था। डीलर ने बताया कि दोनों कुछ दिनों से साथ रहने के लिए घर देख रहे थे। रिया ने ही डीलर से कहा था कि दोनों शादी कर रहे हैं और इसीलिए घर तलाश रहे हैं।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications