अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आईं एक्ट्रेस राधिका, बोली- मैं तुम्हारी मौजूदगी में सेफ फील करती हूं
अनुराग कश्यप के सपोर्ट में आईं एक्ट्रेस राधिका, बोली- मैं तुम्हारी मौजूदगी में सेफ फील करती हूं
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में जो बवंडर आया है वो थमने का नाम ही नहीं ले रहा। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म और ड्रग पर बहस अभी खत्म भी नहीं हुई कि '#Metoo' ने जोर पकड़ लिया है। मशहूर फिल्मफेमकर अनुराग कश्यप पर बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए है। पायल ने अनुराग पर जबरन छेड़छाड़ करने की कोशिश समेत उनके साथ अंतरंग होने की कोशिश करने जैसा गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद अनुराग कश्यप की जमकर खिलाफत हो रही है और सोशल मीडिया पर अनुराग ट्रोल भी कर रहे हैं यहां तक ये इस मामले की गूंज सोमवार को संसद तक भी पहुंच गई। वहीं अब इस विरोध के बीच अनुराग के समर्थन में तापसी पन्नू के बाद एक और एक्ट्रेस आ चुकी है।

मैं तुम्हारी मौजूदगी में सेफ फील करती हूं
एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने भी अनुराग कश्यप के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर उनके साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी है। राधिका आप्टे ने लिखा, ‘तुम मेरे सबसे क्लोज फ्रेंड्स में से हो, तुमने हमेशा मुझे प्रेरित किया और मेरा सपॉर्ट किया। तुमने हमेशा मुझे बराबर सम्मान दिया। मैं हम दोनों के बीच के आपसी प्यार और इज्जत को हमेशा प्यार करती हूं। जब से मैं तुम्हें जानती हूं, मैं तुम्हारी मौजूदगी में सेफ फील करती हूं। तुम मेरे अच्छे दोस्त रहे हो और हमेशा रहोगे। ढेर सारा प्यार। '

पायल ने अनुराग कश्यप पर लगाए हैं ये गंभीर आरोप
बता दें कि पायल ने अनुराग पर जबरन छेड़छाड़ करने की कोशिश करने और यहां तक ये भी कहा कि वे उनके सामने एडल्ट मूवी चलाकर न्यूड होकर खड़े हो गए थे और उन्होंने उनके साथ अंतरंग होने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस पायल ने अनुराग पर आरोप लगाया कि उनका 200 से ज्यादा एक्ट्रेसेज के साथ संबंध रहे हैं। जिनमें उन्होंने ऋचा चड्ढा का भी नाम लिया। इस मामले में अपना नाम आने से ऋचा चढ्ढा ने गुस्सा जताते हुए और उन्होंने पायल के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात कही है।
Recommended Video

अनुराग कश्यप बोले - ये सिर्फ और सिर्फ उन्हें चुप कराने की साजिश है
पायल के इस आरोप के बाद बॉलीवुड में दो ग्रुपों में बंट गई है। कंगना रनौत समेत अन्य हस्तियां अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और तो और ये मामला अब संसद में भी पहुंच गया बीजेपी सांसद रुपा गांगुली संसद परिसर में प्रदर्शन भी किया। वहीं कई तापसी पन्नू के अलावा कई फिल्मी हस्तियां अनुराग कश्यप के सपोर्ट में खड़ी हो चुकी हैं।और तो और ये मामला अब संसद में भी पहुंच गया बीजेपी सांसद रुपा गांगुली संसद परिसर में प्रदर्शन भी किया। हालांकि बेबाकी से अपनी राय रखने वाले और सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने वाले अनुराग कश्यप ने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज कर दिया है, उन्होंने कहा है कि ये सिर्फ और सिर्फ उन्हें चुप कराने की साजिश है।

'पहली पत्नी आरती बजाज ने किया अनुराग का समर्थन'
अनुराग की पहली पत्नी आरती बजाज ने अनुराग का समर्थन करते हुए पायल घोष को गलत ठहराया था, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा- 'मैं पहली पत्नी हूं, अनुराग कश्यप आप एक रॉकस्टार हैं, महिलाओं को हमेशा की तरह सशक्त करते रहो और उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह बनाते रहो, मैं यह सब कुछ हमारी बेटी के लिए देखती हूं, यहां कोई ईमानदारी नहीं है और दुनिया हारे हुए और बिना दिमाग वाले लागों से भर गई है, जो किसी भी ऐसे इंसान के खून के प्यासे हो गए हैं जो आवाज उठाता है।'

'दूसरी पत्नी काल्कि कोचलिन अनुराग कश्यप के सपार्ट में बोली ये बात
अनुराग कश्यप की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री काल्कि कोचलिन ने पूर्व पति अनुराग के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा- 'प्रिय अनुराग, इस सोशल मीडिया के सर्कस को अपने ऊपर हावी मत होने देना, तुम जैसे हो वैसे ही रहना, तुम हमेशा अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट्स में महिलाओं की आजादी के लिए लड़े हो, तुमने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में उनके सम्मान की रक्षा भी की है, जिसकी गवाह मैं खुद हूं, क्योंकि तुमने मुझे हमेशा पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बराबर की जगह दी, तुमने तलाक के बाद भी मेरे सम्मान की रक्षा की और मेरा साथ दिया, ये सब कर पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है।' काल्कि ने आगे लिखा कि 'वर्क प्लेस पर जब भी मुझे असुरक्षित महसूस हुआ, जब हम साथ भी नहीं थे, तब भी तुमने मेरा साथ दिया, ये वक्त बहुत अजीब है, हर कोई एक-दूसरे पर झूठे आरोप लगा रहा है, ये परिवारों, दोस्तों और देश को तबाह कर रहा है, ऐसा समय है जब बिना नतीजा जाने लोग गलत आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं लेकिन, इस वर्चुअल खूनी संघर्ष के विपरीत एक दुनिया है, जहां गौरव मायने रखता है, इस समय तुम्हे मजबूत रहने की जरूरत है और तुम जो काम कर रहे हो करते रहो, पूर्व पत्नी की ओर से प्यार।'
-
Salman Khan का सपोर्ट मिलते ही क्यों पलटे Rajpal Yadav? सौरभ द्विवेदी पर कही ये बड़ी बात, नाराज होंगे भाईजान? -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
Shilpi Raj के नए गाने में 'LPG सिलेंडर' ने मचाई धूम, 'प्राइवेट बलमुआ' का दिखा जलवा, आज ही सुनें ये गाना -
'मेरे साथ रात गुजारो, 50 लाख दूंगा', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने सामने रखा काला सच, खुला E-Mail का राज -
Karishma Tanna Pregnancy: 42 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं करिश्मा तन्ना, पति वरुण संग ऐसे शेयर की खुशखबरी -
Karishma Tanna Caste: क्या है प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना की जाति-धर्म? किस समुदाय में की शादी? -
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने देखी Dhurandhar 2, फिर दिया ये Review, रणवीर सिंह पर कही बड़ी बात -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 18: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस तूफान, 18वें दिन 1000 करोड़ पार, रचा ये इतिहास -
Bhoot Bangla Trailer Out: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, हंसी और डर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन -
IITian Baba Marriage: कौन हैं अभय सिंह की इंजीनियर दुल्हन? कहां हुई मुलाकात? कैसे चढ़ा इश्क परवान? -
SDM Jyoti Maurya: 'वो बेवफा है', क्या एक होने जा रहे हैं ज्योति-आलोक? लगा था अवैध संबंध का आरोप -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications