'उम्र' को लेकर इस बात पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा तो निक जोनस ने दिया जवाब

उम्र को लेकर लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया तो निक जोनस सामने आकर दिया ये जवाब...

नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे को लेकर अपना प्यार और केयर जाहिर करते रहते हैं। अब एक बार फिर इन दोनों की जोड़ी चर्चाओं में है। दरअसल प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उसपर निक जोनस की उम्र गलत लिख दी, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद उनके पति निक जोनस ने एक कार्टून शेयर कर प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब दिया।

निक जोनस ने दिया ये जवाब

निक जोनस ने दिया ये जवाब

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर में प्रियंका ने निक की उम्र 27 साल बताई, जबकि निक अभी 26 साल के हैं। 16 सितंबर को निक का जन्मदिन है। इसके बाद यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा को निक की सही उम्र पता ना होने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। प्रियंका को ट्रोल होता देख निक उनके बचाव में उतरे और एक कार्टून शेयर करते हुए यूजर्स को जवाब दिया। इस कार्टून में प्रियंका चोपड़ा यूजर्स को थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही हैं। इस कार्टून के साथ निक ने लिखा, प्रियंका को मेरी सही उम्र पता है।

बेडरूम की तस्वीर पर मचा था हंगामा

बेडरूम की तस्वीर पर मचा था हंगामा

आपको बता दें कुछ महीने पहले प्रियंका और निक की एक और तस्वीर ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया था। दरअसल जो तस्वीर प्रियंका ने शेयर की थी, उसमें वो बेडरूम में अपने पति निक की बाहों में आराम फरमाती हुईं नजर आ रही थीं। तस्वीर को उनके फैंस ने पसंद तो किया और महज एक घंटे के भीतर इस तस्वीर को 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए। लेकिन...कुछ फैंस ने उनकी इस तस्वीर को लेकर उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि अपने घर की निजी तस्वीर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर नहीं करनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेडरूम में फोटोग्राफर छिपा रखा है क्या? हालांकि बाद में प्रियंका ने अमेरिकन कॉमेडियन जिमी फैलन के शो 'द टुनाइट शो' में बताया कि यह तस्‍वीर सुपरबॉल के दौरान की है, जब वह अपने कई दोस्‍तों के साथ ग्रुप में बैठी हुईं थीं और तभी उन्‍हें नींद आ गई। उसी दौरान उनकी कजिन सिस्टर दिव्‍या ने चुपके से उनके इस मोमेंट की तस्‍वीर खींच ली।

जब निक ने प्रियंका को संभाला

जब निक ने प्रियंका को संभाला

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा चलते-चलते अचानक फिसलने वाली होती हैं कि तभी उनके पति निक जोनस उन्हें संभाल लेते हैं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा अपने सिंगर पति निक जोनस की आने वाली हॉलीवुड फिल्म 'Isn't It Romantic' के प्रीमियर में शामिल होने के लिए लॉस एंजिल्स गईं थी। प्रीमियर प्रोग्राम में प्रियंका और निक की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी। पार्टी में ज्यादातर निगाहें इसी आकर्षक जोड़ी पर टिकी हुईं थी। इसी दौरान चलते हुए अचानक प्रियंका की लॉन्ग ड्रेस उनकी हाई हील में उलझ गई और वो सबके सामने लगभग गिरने ही वाली थीं कि तभी ऐन वक्त पर पति निक जोनस ने एक हीरो की तरह उन्हें संभाला और गिरने से बचा लिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+