पिछले साल प्रियंका चोपड़ा की कमाई रही कितनी? जानिए

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी बड़ा नाम बन गई हैं। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका की झोली में एक के बाद एक फिल्में आ रही हैं और वो जल्द ही बड़ी हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी।

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी बड़ा नाम बन गई हैं। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका की झोली में एक के बाद एक फिल्में आ रही हैं और वो जल्द ही बड़ी हॉलीवुड-बॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगी। फिल्मों में प्रियंका की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है और खूब कमाई कर रही हैं। क्या आप जानते हैं कि प्रियंका की पिछले साल कितनी कमाई रही?

ग्लोबल स्टार हैं प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार हैं प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की झोली में इस वक्त हॉलीवुड और बॉलीवुड की फिल्मों समेत कई बड़े ब्रांड्स के ऑफर भी हैं। प्रियंका ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'भारत' को इसलिए अलविदा कह दिया था क्योंकि फिल्म के लिए उन्हें काफी कम फीस मिल रही थी। खबरों के मुताबिक प्रियंका ने फिल्म के लिए 11 करोड़ की डिमांड की थी, लेकिन उन्हें केवल 6 करोड़ दिए गए। इसलिए प्रियंका ने फिल्म से आखिरी वक्त पर हाथ पीछे खींच लिए।

पिछले साल प्रियंका की कमाई रही इतनी

पिछले साल प्रियंका की कमाई रही इतनी

प्रियंका अपनी फीस से समझौता करने के बिल्कुल मूड में नहीं हैं। फोर्ब्स के अनुसार पिछले साल प्रियंका की कमाई जबरदस्त रही है। प्रियंका ने 2017 में यूएस डॉलर 11 मिलियन यानि कि 77 करोड़ की कमाई की। पिछले साल प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' और उनकी अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' आए थे। पिछले साल उनकी एक भी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई थी लेकिन इससे उनकी कमाई में कोई असर नहीं आया।

जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका

जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका

जल्द ही प्रियंका फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' भी रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा ये भी खबरें जोरों पर हैं कि प्रियंका ने मशहूर हॉलीवुड एक्टर क्रिस पैट के साथ 'Cowboy Ninja Viking' हॉलीवुड फिल्म साइन की है। प्रियंका अपनी शादी को लेकर भी चर्चा में हैं। प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस सगाई कर चुकी हैं और हो सकता है कि इस साल दोनों शादी के बंधन में भी बंध जाएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+