प्रेक्षा मेहता के आखिरी इंस्टाग्राम लाइव पर पिता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हमने उसकी शादी को लेकर...'

आखिर क्यों परेशान थीं एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता, पिता ने किया खुलासा, शादी वाले इंस्टाग्राम लाइव पर भी तोड़ी चुप्पी...

नई दिल्ली। टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल की एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता की खुदकुशी मामले में पुलिस को मिले सुसाइड नोट से इस बात का पता चला है कि प्रेक्षा पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थीं। प्रेक्षा ने बीते सोमवार की रात को मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। प्रेक्षा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वो अपने टूटे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। अब प्रेक्षा मेहता के पिता ने भी मीडिया से बात करते हुए अपनी बेटी की परेशानी का जिक्र किया है। वहीं, इस मामले में प्रेक्षा के ऊपर शादी का दबाव बनाने की खबरों पर भी उनके पिता ने जवाब दिया है।

'अंदाजा नहीं था, इतना बड़ा कदम उठा लेगी'

'अंदाजा नहीं था, इतना बड़ा कदम उठा लेगी'

'एबीपी न्यूज' से बात करते हुए प्रेक्षा मेहता के पिता ने बताया कि उन्होंने कभी उसके ऊपर शादी करने का दबाव नहीं डाला, क्योंकि उनकी बेटी शादी से पहले इंडस्ट्री में अपना नाम कमाना चाहती थी। प्रेक्षा के पिता ने कहा, 'लॉकडाउन के कारण शूटिंग बंद हो गई थी, जिसकी वजह से प्रेक्षा बेचैन सी रहती थी। मुंबई में लॉकडाउन आगे बढ़ने की वजह से वो बहुत ज्यादा परेशान थी। उसे खाली बैठना बिल्कुल पसंद नहीं था। जब भी वो अखबार में लॉकडाउन आगे बढ़ने की खबर पढ़ती, तो मैं उसे समझाता कि चिंता करने की जरूरत नहीं है, ये परेशानी तो सभी के लिए है। हमें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वो इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

'प्रेक्षा ने हमें पहले ही बता दिया था'

'प्रेक्षा ने हमें पहले ही बता दिया था'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेक्षा ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम लाइव में अपनी एक दोस्त के साथ मजाकिया अंदाज में कहा था कि उसके माता-पिता उससे शादी के कहते रहते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कभी प्रेक्षा पर शादी करने के लिए दबाव डाला, उनके पिता ने कहा, 'प्रेक्षा ने हमें पहले ही बता दिया था कि वह फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद दो-तीन साल में शादी कर लेगी। हम लोगों ने कभी उसके ऊपर शादी के लिए कोई दबाव नहीं डाला, लेकिन कभी-कभी हम उसे हल्के-फुल्के अंदाज में शादी करने के लिए कह देते थे।'

'सुसाइड नोट में उसने वो सब क्यों लिखा, नहीं पता'

'सुसाइड नोट में उसने वो सब क्यों लिखा, नहीं पता'

प्रेक्षा के सुसाइड नोट के बारे में बात करते हुए उनके पिता ने कहा, 'उस सुसाइड नोट को पढ़ने के बाद हम लोग भी नहीं समझ पा रहे कि उसने ये सब क्यों लिखा?' आपको बता दें कि पुलिस को प्रेक्षा मेहता के कमरे से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें उन्होंने लिखा है, 'मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कॉन्फिडेंस का दम तोड़ दिया है, मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती। इस नेगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है। पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की, अब मैं थक गई हूं।' गौरतलब है कि प्रेक्षा मेहता टीवी के चर्चित शो क्राइम पेट्रोल, मेरी दुर्गा और लाल इश्क में काम कर चुकीं थी।

'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना'

'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना'

वहीं, इस मामले में प्रेक्षा मेहता के चचेरे भाई, जो उनके घर के पास ही रहते हैं, ने बताया, 'उसने यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की और उसी मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार किया। उसे अपने आप से बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। प्रेक्षा बचपन से काफी जिंदादिल लड़की थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो चुप-चुप सी रहने लगी थी। सोमवार रात को घर के सभी लोग एक साथ बैठे थे, लेकिन प्रेक्षा सीढ़ियों पर अकेली बैठी थी। उसकी मां ने उससे पूछा भी कि सब ठीक है? प्रेक्षा ने कहा कि हां सब ठीक है।' अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही प्रेक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना।'

'प्रेक्षा तुम्हारे सामने तुम्हारी पूरी जिंदगी थी'

'प्रेक्षा तुम्हारे सामने तुम्हारी पूरी जिंदगी थी'

प्रेक्षा मेहता की मौत की खबर से टीवी कलाकार भी सदमे में हैं। प्रेक्षा के दोस्त करण कुंद्रा ने अपना दुख जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना, ये लाइनें अपने इंस्टाग्राम पर लिखकर टीवी के एक और कलाकार ने खुदकुशी कर ली। प्रेक्षा मेहता ये बहुत दुखद है। तुम बहुत यंग थीं। तुम्हारे सामने तुम्हारी पूरी जिंदगी पड़ी थी। हम लोगों को मानसिक चीजों के बारे में और ज्यादा बात करने की जरूरत है। उनके इंस्टाग्राम पर एक नजर डालिए, देखकर लगता है कि सबकुछ सामान्य था। कुछ भी ऐसा नहीं, जो अजीब लगे। इस बात से ही पता चलता है कि इस कठिन समय में हमें अपने आस-पास के लोगों से बात करने की कितनी जरूरत है। ये मान लेना ही काफी नहीं है कि हमारे आस-पास के लोग ठीक हैं। हम तुम्हारे लिए प्रार्थना करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+