VIDEO: इस एक्‍ट्रेस से अमेरिकन पति ने किया ऐसा कि रो-रोकर पीएम मोदी को सुनाया दर्द, कहा- मरने के अलावा कोई रास्‍ता नहीं

Recommended Video

    Neha Bansal Bhojpuri Actress ने पति से परेशान होकर PM MODI से लगाई मदद की गुहार | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की मशहूर एक्‍ट्रेस नेहा बंसल मुसीबत में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्‍होंने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में नेहा को फूट-फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है और वो अपने पति प्रताड़ना का आरोप लगा रही हैं। वे कह रहीं हैं कि पति व ससुराल वाले उन्हें परेशान कर रहे हैं तथा पुलिस भी मदद नहीं कर रही। उन्‍होंने अंधेरे में रखकर शादी करने का भी आरोप लगाया। नेहा का कहना है कि उसके पति ने उसके साथ धोखा किया और अब वो कहता है कि वो अमेरिकन नागरिक है और पीएम मोदी व भारत के कानून से कोई डर नहीं है। नेहा ने वनइंडिया से खास बातचीत में अपनी दर्द भरी कहानी साझा किया। विस्‍तार से जानिए

    शादी डॉट कॉम से हुई थी शादी

    शादी डॉट कॉम से हुई थी शादी

    बातचीत में नेहा ने बताया कि उसके पति का नाम विजय ठक्‍कर है और वो अमेरिका में रहता है। विजय को अमेरिका की नागरिकता हासिल है और यूएस आर्मी में सर्विस के बाद वो वर्तमान में गार्मेंट की दिग्‍गज कंपनी लेवाइस (Levis) में बतौर एचआर काम करता है। नेहा ने बताया कि इसी साल 29 मार्च को उनकी शादी विजय से हुई थी। वीडियो में नेहा बता रही हैं कि उनके माता पिता नहीं हैं। ऐसे में शादी के लिए उन्होंने सब कुछ बेच दिया था, लेकिन उनका पति कभी उसे अपने घर नहीं लेकर गया और उसके साथ खेलता रहा। नेहा ने बताया कि शादी के लिए उन्‍होंने घर बेचकर 25 लाख रुपए खर्च किए।

    शादी के बाद हनीमून पर इंडोनेशिया गईं

    शादी के बाद हनीमून पर इंडोनेशिया गईं

    शादी के बाद नेहा और विजय हनीमून के लिए इंडोनेशिया गए। बतौर नेहा शादी के बाद भी विजय ने उनकी किसी जरूरतों का ख्‍याल नहीं रखा। वो खुद अपनी जिम्‍मेदारियां उठाती हैं। नेहा ने बताया कि उसने झूठ बोला था कि उसपर 2 करोड का बिजनेस लोन है। नेहा ने बताया कि शादी के 15 दिन बाद विजय अमेरिका चला गया। इधर नेहा ने वीजा के लिए अप्‍लाई किया था लेकिन उससे पहले ही विजय ने नेहा के साथ मारपीट की।

    नेहा के पैसों पर थी विजय की नजर

    नेहा के पैसों पर थी विजय की नजर

    मूल रूप से हरियाणा के कैथल की रहने वाली नेहा ने बताया कि शादी से पहले उसने अपना मुंबई स्थित घर 70 लाख में बेच दिया था। घर के कुछ पैसे करीब 40 लाख रुपए नेहा को अभी मिलना बाकी था। नेहा का आरोप है कि उसका पति विजय उन पैसों के लिए उन्‍हें मारता पीटता है। इतना ही नहीं नेहा ने ये भी बताया कि शादी के बाद से करीब 15 लाख के जेवर उसके पति ने अपने पास रख लिए।

    बीते 8 अक्‍टूबर को नेहा के साथ की मारपीट और अब है अमेरिका भागने की फिराक में

    बीते 8 अक्‍टूबर को नेहा के साथ की मारपीट और अब है अमेरिका भागने की फिराक में

    नेहा ने बताया कि 8 अक्‍टूबर को विजय ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद वो मुंबई में ही रह रही अपनी बहन के घर चला गया। इस संबंध में नेहा ने पुलिस से शिकायत भी की है। काफी मशक्‍कत और मीडिया की दखलअंदाजी के बाद पुलिस ने विजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    वीडियो जारी कर पीएम मोदी से की ये गुहार

    वीडियो जारी कर पीएम मोदी से की ये गुहार

    नेहा ने वीडियो के जरिए रोते हुए कहा- ‘मेरी कोई मदद करो। तीन दिन से बिना खाए पिए पुलिस का चक्‍कर काट रही हूं। मोदी जी प्‍लीज मेरी मदद करो। मेरा पति अमेरिकन नागरिक है और उसने छह महीने पहले मुझसे शादी की थी। मेरे मां बाप नहीं है। मैंने सब कुछ बेचकर शादी का खर्चा दिया, लेकिन मेरा पति इन छह महीने में भी अपनी जिम्‍मेदारी नहीं उठाई। आज मेरे घर में तोड़फोड़ कर भाग गया। नेहा ने वीडियो में आगे बताया कि उनका पति कहता है- 'उसके पास अमरिकी नागरिकता है। तेरे इंडिया का कानून मेरा कुछ नहीं उखाड़ सकता। न मैं तुझे साथ रखूंगा, न कहीं ले जाऊंगा।' वीडियो में नेहा आगे कहती हैं कि क्या मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि मैं हिंदुस्तान में पैदा हुई। क्या हिंदुस्तान अमेरिका से डरता है? क्या हिंदुस्तान के कानून का कोई वैल्यू नहीं है।

    शादी के बाद पहला करवाचौथ

    नेहा ने कहा कि उसके पति की मां, बहन और जीजा उससे मिलने नहीं दे रहे हैं। वहीं अब वो अमेरिका भाग रहा है। अगर वो भाग गया तो मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। चार दिन बाद मेरा पहला करवा चौथ है। अभी मेरी शादी की मेरी चूडियां भी नहीं उतरी। इसलिए मैं मोदी जी से अपील करती हूं कि वे मेरे पति को भागने से रोके। आपको बता दें कि नेहा बंसल ने भोजपुरी फिल्‍म 'चंद्रिका' व 'अम्‍बा' में काम किया है। उन्‍होंने कई एलबम में भी काम किए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+