पूनम पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड संग की सगाई, वायरल तस्वीरों में देखें कौन बनने वाला है जीवनसाथी
नई दिल्ली। एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पूनम पांडे ने अपने ब्वॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। पूनम पांडे के साथ सगाई की जानकारी खुद उनके ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे ने दी है। उन्होंने पूनम के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। आपको बता दें पूनम पांडे हमेशा ही अपनी बोल्ड तस्वीरों और वीडियो के कारण चर्चा में बनी रहती हैं।

सगाई की अंगूठियां पहने हुए दिखाई दिए
पूनम पांडे के साथ सगाई की कुछ तस्वीरें सैम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें दोनों की सेल्फी वाली तस्वीर दिख रही है। दोनों ही हाथों में सगाई की अंगूठियां पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। सैम ने तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'आखिरकार हमने ये कर लिया है।' सैम और पूनम पांडे की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। दोनों को सगाई के लिए खूब बधाई मिल रही है।

लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन किया था
हालांकि पूनम पांडे और सैम बॉम्बे शादी कब करेंगे इस बारे में अभी दोनों ने खुलासा नहीं किया है। सैम अक्सर अपने सोशल मीडिया पर पूनम की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। पूनम और सैम इससे पहले लॉकडाउन का नियम तोड़ने को लेकर चर्चा में आए थे। खबर आई थी कि पूनम पांडे और सैम अहमद बॉम्बे ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। जिसके बाद दोनों के खिलाफ नेशनल डिजास्टर एक्ट के अंतर्गत आईपीसी की धारा 269 और 188 के तहत मुकदमा दायर किया गया था।

पूनम ने कई फिल्मों काम किया है
धारा 269 के तहत किसी शख्स पर बीमारी और इन्फेक्शन को अपनी गैर जिम्मेदारी की वजह से फैलाने और दूसरे की जान को खतरे में डालने का आरोप लगता है। वहीं धारा 188 के तहत शख्स पर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन ना करने का आरोप लगता है और आरोपित शख्स पर कार्यवाही की जाती है। हालांकि इस खबर को पूनम ने खारिज कर दिया था। पूनम पांडे के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में आई फिल्म नशा से की थी। इसके बाद वह तेलुगू फिल्म मालिनी एंड कंपनी में दिखाई दीं। फिर वह आ गया हीरो और द जर्नी ऑफ कर्मा फिल्म में नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications