किम शर्मा पर नौकरानी ने लगाए संगीन आरोप, कहा-70 हजार की ड्रेस के लिए उसने मुझे पीटा

मुंबई।अभिनेत्री किम शर्मा लंबे अरसे से बॉलीवुड से गायब हैं लेकिन अभी उनके बारे में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, किम के खिलाफ उनकी मेड ने नॉन-कॉग्निजेबल (गैर-संज्ञेय) अपराध का मामला दर्ज कराया है, किम की नौकरानी का आरोप है कि कपड़े ठीक से ना धोने पर अभिनेत्री ने उन्हें मारापीटा, उसे गंदी-गंदी गालियां दी और मेरी सैलरी भी रोक दी।

किम शर्मा पर मेड के साथ मारपीट का आरोप

किम शर्मा पर मेड के साथ मारपीट का आरोप

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक नौकरानी का नाम एस्थर खेस ( 31) है, जो कि किम के घर पर 27 अप्रैल 2018 से काम कर रही थी। 21 मई को जब वो कपड़े धूल रही थी तो वो डार्क और लाइट कपड़ों को अलग करना भूल गई, जिसकी वजह से ब्लैक कलर की एक ड्रेस का कलर सफेद रंग के कपड़े पर जा लगा।

खेस को किम ने बहुत मारा?

खेस को किम ने बहुत मारा?

खेस को अपनी गलती का एहसास हुआ, उसने तुरंत किम को ये बताई और सॉरी बोलने की कोशिश की लेकिन कपड़े को देखते ही किम बुरी तरह से भड़क गई और उन्होंने खेस पर हाथ भी उठा दिया, यही नहीं उन्होंने उसे धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया और गालियां देते हुए कहा कि दोबारा वो अपनी शक्ल मुझे कभी ना दिखाए।

किम ने रोकी मेड की सैलरी?

किम ने रोकी मेड की सैलरी?

खेस ने कहा कि आप मुझे मेरे पैसे दे दो, जितने दिन मैंने काम किया है , वो भी किम ने उन्हें देने से मना कर दिया। मेड के मुताबिक मैंने कई बार अपनी सैलरी लेने की कोशिश की, जब उन्होंने पैसे देने से फाइनली मना कर दिया तो 27 जून को मुझे पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

किम ने आरोपों से किया इंकार...

किम ने आरोपों से किया इंकार...

हालांकि किम ने अपनी नौकरानी के सारे आरोपों को पूरी तरह से इंकार कर दिया है उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मेड से मारपीट नहीं की है और उसने मेरे 70 हजार के कपड़ों को खराब कर दिया था, मैं इस बात से नाराज थी और मैंने उसे कहा था कि अब काम मत करो लेकिन जिस तरह के इल्जाम वो मेरे ऊपर लगा रही है, वो सरासर गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+