कियारा आडवाणी ने टॉपलेस होकर कराया फोटोशूट, तेजी से वायरल हो रही तस्वीरें

मुंबई, 17 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने बॉलीवुड के मशहूर फैशन फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट कराया है। फोटोशूट से एक तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। रतनानी के 2021 कैलेंडर के लिए किए गए इस फोटोशूट में कियारा टॉपलेस दिख रही है। उनके शेयर करते ही ये तस्वीर वायरल हो गई है। सोशल यूजर्स इसे खूब पसंद कर रहे हैं। कई सेलिब्रिटी ने भी तस्वीर पर कमेंट करते हुए तारीफ की है।

कियारा आडवाणी हुईं टॉपलेस

कियारा आडवाणी हुईं टॉपलेस

कियारा आडवाणी ने डब्बू रतनानी के 2021 के कैलेंडर लिए हुए फोटोशूट से अपनी ये तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह टॉपलेस नजर आई हैं। कियारा आडवाणी का डब्बू रतनानी कैलेंडर का ये हुआ ये फोटोशूट सोशल मीडिया की सुर्खियों में है। इस तस्वीर में रेत के बीच कियारा आडवाणी बोल्ड पोज देती दिख रही हैं। बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने 2021 कैलेंडर के लिए सनी लियोनी का भी टॉपलेस फोटोशूट किया है। वहीं अनन्या पांडे भी इसमें नजर आएंगे।

बीते साल भी कराया था कियारा ने फोटोशूट

बीते साल भी कराया था कियारा ने फोटोशूट

कियारा आडवाणी ने पिछले साल भी डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट कराया था जो काफी चर्चा में रहा था। बीते साल भी वह टॉपलेस दिखीं। ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस साल फिर से कियारा का फोटोशूट वायरल है। कियारा सोशल मीडिया पर खुद भी काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 17 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

कई बड़ी फिल्में कियारा के हाथ में

कई बड़ी फिल्में कियारा के हाथ में

कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकीं कियारा आडवाणी इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं। वरुण धवन के साथ वो जुग जुग जियो नाम की फिल्म में नजर आएंगी। इसमें अनिल कपूर भी हैं। वहीं कार्तिक आर्यन के साथ भी कियारा आडवाणी एक फिल्म कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+