कविता कौशिक ने शेयर किया गाली देने वाले यूजर का स्क्रीनशॉट, बोलीं- इन्हें सामने लाना जरूरी नहीं तो..

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने बताया है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके लिए हल्की भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे और गालियां दे रहे थे। कविता ने इन लोगों के भेजे भद्दे संदेशों के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। कविता ने ये स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा है कि जो लोग इस तरह की सोच रखते हैं और महिलाओं को गाली देते हैं, उनको सबसे सामने लाना जरूरी है। अगर इन्हें नजरअंदाज किया तो इनका हौंसला बढ़ेगा और कल ये किसी महिला के लिए खतरा भी बन सकते हैं।

इन्हें नजरअंदाज करना गलत

इन्हें नजरअंदाज करना गलत

कविता ने उन्हें ट्विटर पर मिले कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इनमें उनको गालियां दी गई हैं। इन्हें शेयर करते हुए कविता ने लिखा- सबके सामने लाइए इन्हें। उनके ट्वीट पर एक यूजर ने जब कहा कि मैडम जाने भी दीजिए कोई बच्चा लग रहा है। इस पर कविता ने कहा कि आज मैंने जाने दिया तो कल किसी बच्ची को गाली देगा और परसो आसपास की लड़कियों को परेशान करेगा, उनके लिए खतरा बनेगा। आज नहीं डरा तो कल बड़ी बदतमीजी करेगा, इसलिए ये जरूरी है।

यूजर्स ने दी कई तरह की प्रतिक्रिया

यूजर्स ने दी कई तरह की प्रतिक्रिया

कविता कौशिक ने मुंबई पुलिस को भी अपने ट्वीट में टैग करते हुए लिखा कि यह लड़का सोशल मीडिया पर अपनी स्वतंत्रता का दुरुपयोग कर रहा है, प्लीज कार्रवाई करें। वहीं कई यूजर्स ने भी उनके ट्वीट पर अपनी राय का इजहार किया है। कुछ लोगों ने ऐसे लोगों की और ध्यान ना देने के लिए कहा तो कई लोगों ने कविता की तारीफ की है। कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे बदतमीजों को सबक सिखाना ही चाहिए, आपने एकदम ठीक किया है।

टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं कविता

टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं कविता

कविता कौशिक टीवी का जाना पहचाना चेहरा है। हाल ही में खत्म हुए टीवी शो बिग बॉस के 14वें सीजन में भी वो नजर आई थीं। टीवी पर वो 'कुटुंब', 'कहानी घर-घर की', 'कुसुम', 'तुम्हारी दिशा' जैसे धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। कविता को टीवी पर सबसे ज्यादा शोहरत 'एफआईआर' से मिली है। इस शो में कविता पुलिस अफसर चंद्रमुखी चौटाला के किरदार में नजर आती हैं।

दीपिका पादुकोण के एड पर विवाद, डायरेक्टर ने कहा- ये तो साफ-साफ चोरी की गई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+