'प्यार का पंचनामा 2' की एक्ट्रेस के साथ धर्मशाला में हुई 'गलत हरकत', ट्रिप बीच में छोड़कर लौटी

'प्यार का पंचनामा 2' और कई हिट सीरियलों में दिखाईं दे चुकीं करिश्मा शर्मा के साथ हिमाचल प्रदेश में ऐसा बुरा हादसा हुआ, कि वो अपनी 4 दिन की ट्रिप बीच में ही छोड़कर आ गईं।

Karishma Sharma

नई दिल्ली। 'प्यार का पंचनामा 2' और कई हिट सीरियलों में दिखाईं दे चुकीं करिश्मा शर्मा के साथ हिमाचल प्रदेश में ऐसा बुरा हादसा हुआ, कि वो अपनी 4 दिन की ट्रिप बीच में ही छोड़कर आ गईं। करिश्मा अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर हिमाचल की वादियों में सुकून की तलाश में गई थीं, लेकिन वहां उन्हें ईव टीजिंग का शिकार होना पड़ा। करिश्मा ने अपनी ट्रिप के बारे में बताते हुए कहा कि उनका वहां का अनुभव काफी बुरा रहा।

धर्मशाला में ईव टीजिंग का शिकार हुईं करिश्मा शर्मा

धर्मशाला में ईव टीजिंग का शिकार हुईं करिश्मा शर्मा

करिश्मा मुंबई की बिजी लाइफ से समय निकालकर हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में छुट्टियां मनाने गई थीं। वहां छुट्टियां मनाने का उनका अनुभव इतना बुरा रहा कि वो उसे बीच में छोड़कर ही वापस आ गईं। करिश्मा ने बताया, 'मैं एक ब्रेक चाहती थी, इसलिए मैंने धर्मशाला जाने का फैसला लिया। मैं एक दिन वहां अपने दोस्त के साथ मंदिर में गई और हमने कुछ तस्वीरें खिंचवाईं। मैं जैसे ही पीछे मुड़ी, मैंने देखा कि करीब 15 लोक मेरे पीछे खड़े हैं। वो हमे अजीब तरह से देख रहे थे, वो मेरे ब्रेस्ट को घूर रहे थे। मैं काफी डर गई और बिना कुछ बोले ही वहां से चली गई।'

'एक बार को लगा मेरा अपहरण कर लेंगे'

'एक बार को लगा मेरा अपहरण कर लेंगे'

करिश्मा ने बताया कि रास्ते में उन्हें एक पुलिस अफसर मिला और उन्होंने जब उसे घटना के बारे में बताया तो मुस्कुराते हुए उसने कहा, 'अरे कौन छेड़ रहा है? कोई नहीं है।' पुलिसवाले के जवाब से हैरान करिश्मा ने सब भूलते हुए स्ट्रीट शॉपिंग करने गईं। 'थोड़ी देर बाद मुझे एहसास हुआ कि कुछ आदमी हमें फॉलो कर रहे हैं। डर के मारे हम एक दुकान में घुस गए जहां मैंने छेड़छाड़ करने वाले एक शख्स को पहचान लिया। मैंने जब बाहर झांका तो देखा कि उन लोगों के हाथ में कोई धारदार चीज थी। एक बार को तो मुझे लगा कि वो मेरा अपहरण कर लेंगे।'

4 दिन की ट्रिप 2 दिन में ही कर दी खत्म

4 दिन की ट्रिप 2 दिन में ही कर दी खत्म

करिश्मा ने आगे बताया, 'वो हमारे करीब आ रहे थे। अगले दिन मैं मोनस्ट्री गई और वहां मैंने मेरे साथ वीडियो शूट करते हुए कुछ लोगों को रिकॉर्ड किया।' करिश्मा 4 दिनों के लिए धर्मशाल गईं थीं, लेकिन इतने बुरे अनुभव के कारण 2 ही दिन में लौट आईं। 'धर्मशाला बहुत खूबसूरत है, लेकिन मेरा अनुभव बहुत बुरा रहा।' एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 'पवित्र रिश्ता', 'एमटीवी वेब्ड', 'ये हैं मोहब्बतें', 'लव बाई चांस' और 'सिलसिला प्यार का' में नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+