अब संजय राउत पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- ये तो खुली धमकी है, POK जैसी क्यों लग रही मुंबई

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इंडस्ट्री में फैले नेपोटिजम-गैंगिजम और ड्रग लिंक पर खुलकर बोल रही हैं। कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद कंगना ने कई बड़े खुलासे किए थे। साथ ही कहा था कि वह इस मामले में एनसीबी की मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। हालांकि कंगना ने कहा था कि ये सुरक्षा या तो हिमाचल प्रदेश सरकार की तरफ से दी जाए या फिर केंद्र सरकार की तरफ से। लेकिन उन्हें मुंबई पुलिस से सुरक्षा नहीं चाहिए क्योंकि मूवी माफिया से ज्यादा खतरा मुंबई पुलिस से है। अब कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत पर बड़ा आरोप लगाया है।

कंगना बोलीं- मुझे खुली धमकी दी गई

कंगना बोलीं- मुझे खुली धमकी दी गई

कंगना रनौत ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि उन्हें संजय राउत ने खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई वापस ना आएं। उन्होंने कहा कि मुंबई की गलियों में आजादी के भित्ति चित्रों के बाद अब उन्हें खुली धमकी दी गई है। एक खबर का लिंक शेयर करते हुए कंगना अपने ट्वीट में कहती हैं, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई लौटकर मत आना, मुंबई की गलियों में आजादी के भित्ति चित्रों के बाद अब खुली धमकी, क्यों मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर जैसी महसूस हो रही है?'

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Bollywood की इन बड़ी Actresses ने किया Rhea को Support । वनइंडिया हिंदी
    संजय राउत ने क्या कहा?

    संजय राउत ने क्या कहा?

    संजय राउत ने कंगना को कहा है कि वह अब मुंबई आने से परहेज करें। संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कंगना पर निशाना साधा है और कहा कि वह मुंबई में रहती हैं फिर भी यहां के पुलिस बल की आलोचना कर रही हैं, उनका ऐसा कहना 'शर्मनाक' है। राउत ने लिखा, 'हम उनसे (कंगना) विनम्र निवेदन करते हैं कि वह मुंबई ना आएं। यह मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए।'

    कंगना ने मांगी थी सुरक्षा

    कंगना ने मांगी थी सुरक्षा

    कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था कि वह एनसीबी की मदद करने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके लिए वह केंद्र सरकार से सुरक्षा चाहती हैं। उनका कहना है कि वह ना केवल अपने करियर बल्कि अपनी जिंदगी को भी खतरे में डाल रही हैं। सुशांत को कुछ डर्टी सीक्रेट पता थे इसलिए उन्हें मारा गया है। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में ड्रग्स का बहुत इस्तेमाल होता है और अगर जांच की गई तो बहुत से ए लिस्टर एक्टर्स का नाम सामने आएगा।

    कंगना रनौत ने क्या कहा था?

    कंगना रनौत ने क्या कहा था?

    जिसके बाद भाजपा नेता राम कदम ने मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए कहा था, '100 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, जब चार दिन पहले अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा था कि वह बॉलीवुड-ड्रग माफिया को एक्सपोज करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें अभी तक सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई है।' इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना ने कहा था, 'सर आपकी चिंता के लिए धन्यवाद, अब मुझे मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है, मुंबई में मुझे या तो हिमाचल प्रदेश सरकार या फिर सीधे केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा चाहिए, मुंबई पुलिस से नहीं।'

    कंगना के 99 फीसदी बॉलीवुड को ड्रग्स लेने वाला बताने पर रवीना ने प्यार से समझाया, कही ये बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+