टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर कंगना का विवादित ट्वीट, क्रिकेटर्स को बताया 'धोबी के कुत्ते'

नई दिल्ली। Kangana Ranaut, targets indian cricketers, देश में चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) के मुद्दे ने इंटरनेशनल पॉप स्टार रिआना (Rihanna) के ट्वीट के बाद हंगामा मचा हुआ है। रिआना के ट्वीट के जवाब में कई भारतीय सेलेब्रिटी और क्रिकेटर ने ट्वीट कर एकजुट रहने की सलाह दी है। इस लिस्ट में क्रिकेट रोहित शर्मा(rohit sharma) भी शामिल हैं। अब कंगना रनौत ने रोहित शर्मा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया है।

रोहित ने किया था ये ट्वीट

रोहित ने किया था ये ट्वीट

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि, 'जब भी हम सब साथ खड़े रहे हैं भारत हमेशा ताकतवर रहा है और एक उपाय निकालना इस समय जरूरत बन गया है। हमारे देश की भलाई में हमारे किसान एक महत्वूर्ण रोल निभाते हैं और मुझे उम्मीद है कि हम साथ मिलकर जल्द ही उपाय निकालेंगे। #IndiaTogether। अब कंगना रनौत ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए क्रिकेटर्स को धोबी का कुत्ता बता दिया है।

कंगना ने क्रिकेटर्स की 'धोबी के कुत्ते’ से तुलना

कंगना ने क्रिकेटर्स की 'धोबी के कुत्ते’ से तुलना

क्रिकेटर रोहित शर्मा के इस ट्वीट पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ट्वीट कर कहा,"सारे क्रिकेटर्स धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का जैसी आवाज क्यों कर रहे हैं? किसान ऐसे कानूनों के खिलाफ क्यों होंगे जो उनकी भलाई के लिए हैं? ये आतंकी हैं जो बवाल मचा रहे हैं, कह दो ना इतना डर लगता है? हालांकि इस ट्वीट पर विवाद होना शुरू तो कंगना के इस ट्वीट को ट्विटर ने डिलीट कर दिया है।

Recommended Video

    Kangana Ranaut slams Rohit Sharma on Kisan Andolan tweet| वनइंडिया हिंदी
    विराट ने ट्वीट कर लिखी थी ये बात

    विराट ने ट्वीट कर लिखी थी ये बात

    रोहित शर्मा के अलावा क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी कहा,ना इत्तेफाकी के इस वक्त में हम सब एकजुट रहें। किसान हमारे देश का अटूट हिस्सा हैं और मुझे पूरा यकीन है कि सभी पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण हल निकल जाएगा ताकि अमन हो और सभी मिलकर आगे बढ़ सकें। सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा,'हिंदुस्तान की खुदमुख्तारी (संप्रभुता) से समझौता नहीं किया जा सकता। बाहरी ताकत दर्शक हो सकते हैं लेकिन हिस्सेदार नहीं। भारतीय शहरी भारत के बारे में जानते हैं। हम एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट रहें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+