Video: एक्ट्रेस जीविता ने किया श्री रेड्डी का प्राइवेट वीडियो रिलीज, '24 घंटे सेक्सी मूड में रहने की कही बात'

कपड़े उतारकर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे यौन उत्पीड़न का विरोध करने वाली एक्ट्रेश श्री रेड्डी की लीक कॉन्ट्रोवर्सी में एक और विवाद शामिल हो गया है। एक्ट्रेस जीविता राजशेखर ने रेड्डी का एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें वो हरदम सेक्सी मूड में होने की बात कर रही हैं।

Sri Reddy

हैदराबाद। कपड़े उतारकर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे यौन उत्पीड़न का विरोध करने वाली एक्ट्रेश श्री रेड्डी की लीक कॉन्ट्रोवर्सी में एक और विवाद शामिल हो गया है। एक्ट्रेस जीविता राजशेखर ने रेड्डी का एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें वो हरदम सेक्सी मूड में होने की बात कर रही हैं। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न पर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। हाल ही में संध्या नाम की सामाजिक कार्यकर्ता ने एक्टर राजशेखर और उनकी पत्नी जीविता पर आरोप लगया था, जिसके बाद जीविता ने ये वीडियो रिलीज किया है।

संध्या ने लगाए थे जीविता पर गंभीर आरोप

संध्या ने लगाए थे जीविता पर गंभीर आरोप

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न को लेकर बहस तेज हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता संध्या ने हाल ही में एक्टर राजशेखर और उनकी पत्नी जीविता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संध्या ने जीविता पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो अपने पति कि सेक्सुअल जरूरतें पूरी करने के लिए लड़कियों का उत्पीड़न करती हैं। इतना ही नहीं, संध्या ने ये भी कहा था कि वो पति राजशेखर की सेक्स जरूरतें पूरी करने के लिए अमीरपेत क्षेत्र में लड़कियों को ब्लैकमेल भी करती हैं।

वीडियो में रेड्डी ने कहा, 'हर वक्त सेक्सी मूड में रहती हूं'

इन आरोपों के बाद जीविता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीविता ने श्री रेड्डी का एक वीडियो भी जारी किया और कहा कि मीडिया को ये जरूर पता लगाना चाहिए कि उन्हें क्यों तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा। इस प्राइवेट वीडियो में श्री रेड्डी कहती दिख रही हैं कि चौबीस घंटे सेक्सी मूड में रहती हैं। जीविता ने कहा कि इस वीडियो को देखने के बाद किसी के लिए भी रेड्डी के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर यकीन करना मुश्किल होगा।

कपड़े उतारकर विरोध करने पर सुर्खियों में आईं थीं रेड्डी

कपड़े उतारकर विरोध करने पर सुर्खियों में आईं थीं रेड्डी

स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस श्री रेड्डी तब सुर्खियों में आईं थी जब यौन उत्पीड़न का विरोध करने के लिए उन्होंने हैदराबाद में फिल्म चैंबर के ऑफिस के बाहर अपने कपड़े उतार दिए थे। उन्होंने असोसिएशन पर आरोप भी लगाया था कि वो उन्हें मेंबरशिप नहीं दे रहे हैं। इसके बाद रेड्डी ने निर्माता सुरेश बाबू के बेटे अभिराम के साथ अपनी निजी तस्वीरें जारी कर आरोप लगाया था कि वो उन्हें धोखा दे रहा है। जहां बड़े-बड़े सितारों ने रेड्डी से किनारा कर लिया है, वहीं जूनियर आर्टिस्ट उनके साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस ने बताई फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई, 'रात को सोने के लिए कहते हैं, WhatsApp पर पूछते हैं क्या पहना है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+