इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार पर हुमा कुरैशी ने किया ऐसा ट्वीट, यूजर्स ने घेरा
नई

टीम इंडिया की ऑरेंज जर्सी पर हुमा ने किया ट्वीट
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी अकसर ही अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। इस बार उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की हार को लेकर एक ट्वीट किया जिसको लेकर वो ट्रोल हो गईं। दरअसल, रविवार को टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया ने ऑरेंज जर्सी पहनीं थीं, इसी जर्सी को लेकर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने ट्वीट कर दिया।

हुमा ने लिखा- 'मैं अंधविश्वासी बिल्कुल नहीं.. लेकिन...'
हुमा कुरैशी ने टीम इंडिया की जर्सी को लेकर ट्वीट में लिखा, "मैं अंधविश्वासी बिल्कुल नहीं हूं.. लेकिन क्या हम ब्लू जर्सी को वापस ला सकते हैं.. कहना काफी है'। उनके इस ट्वीट पर यूजर्स ने पलटवार करते हुए उन्हें अंधविश्वासी बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। हुमा का ये ट्वीट करना था कि ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। एक यूजर ने लिखा, 'Madam, जर्सी नहीं नजरें बदलो। ये 1990 नहीं 2019 का भारत है। समझी।" एक और यूजर ने लिखा, 'उस टिप्पणी की आवश्यकता नहीं थी.. इसमें जर्सी का रंग कहां से आ गया..'।

महबूबा मुफ्ती ने भी टीम इंडिया की हार के लेकर ऑरेंज जर्सी पर उठाए थे सवाल
हुमा कुरैशी ही नहीं ऑरेंज जर्सी को लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी एक ट्वीट किया, इस ट्वीट में उन्होंने टीम इंडिया की हार के लिए नई जर्सी को जिम्मेदार ठहराया। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करके कहा, "आप चाहे मुझे अंधविश्वासी कहें, लेकिन मैं कहूंगी कि नई जर्सी ने विश्वकप में टीम इंडिया के विजय अभियान को रोक दिया है।" उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने महबूबा मुफ्ती को जमकर निशाने पर लिया।












Click it and Unblock the Notifications