Video: स्केटिंग सीख रहीं जेनेलिया डिसूजा के हाथ में आई चोट, 'पावरी' स्टाइल में फैंस को दी हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली। एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे आए दिन अपने और पति रितेश के साथ मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं। पावरी ट्रेंड के बीच जेनेलिया ने भी अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। हाल ही में जेनेलिया एक हादसे का शिकार हुई हैं। स्केटिंग सीखते वक्त उनके हाथ में चोट आई है। उन्होंने खुद पावरी स्टाइट में एक वीडियो शेयर करके यह जानकारी दी है।

''ये हम हैं, ये हमारी स्केटिंग है, और ये हमारी रिकवरी हो रही है''

''ये हम हैं, ये हमारी स्केटिंग है, और ये हमारी रिकवरी हो रही है''

जिनेलिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनके हाथ में चोट लगी नजर आ रही है और पट्टी बंध रही है। वीडियो में जेनेलिया कह रही हैं कि, ये हम हैं, ये हमारी स्केटिंग है, और ये हमारी रिकवरी हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, जेनेलिया स्क्रेटिंग कर रही हैं। तभी वह रुकने की कोशिश करती हैं और वे गिर जाती हैं। जिसके बाद उनके हाथ में चोट लग जाती है।

धड़ाम से गिरीं जेनेलिया डिसूजा

धड़ाम से गिरीं जेनेलिया डिसूजा

जेनेलिया ने इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, 'मेरी रिकवरी पावरी स्टोरी। उन्होंने लिखा कि, 'कुछ समय पहले मैंने स्केटिंग सीखने का फैसला किया जिससे मैं अपने बच्चों को कंपनी दे सकूं। मैंने सोचा था कि जब सीख जाएंगी तो इंस्टाग्राम पर कूल सा वीडियो शेयर करूंगी लेकिन फिर लगा कि यह वीडियो भी पोस्ट कर देना चाहिए क्योंकि सब अपनी सफलता के बारे में ही पोस्ट शेयर करते हैं लेकिन उस वक्त का क्या जब हम गिरते हैं?

देखें वीडियो

वे आगे लिखती हैं कि, कभी कभी उड़ान भरने के लिए गिरना भी पड़ता है। मुझे खुशी है कि मैंने कोशिश की और करती रहूंगी जब तक सीख नहीं जाती। सभी खूबसूरत महिलाएं को महिला दिवस की शुभकामनाएं! जेनेलिया और रितेश देशमुख 2002 में एक फिल्म के सेट पर एक-दूसरे से मिले थे। उन्हें एक साथ काम करने के दौरान रिलेशनशिप में आए थे। उन्होंने 2012 में शादी शादी कर ली थी। इस जोड़े के दो लड़के हैं - रियान और राहिल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+