इनरवियर में दिशा पाटनी ने फिर शेयर की तस्वीरें, इस बार दिवाली से ज्यादा बोल्ड
दिवाली पर ब्रा वाली तस्वीर पर बवाल मचने के बाद दिशा पाटनी ने फिर से अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं और वजह इस बार भी सोशल मीडिया में आईं उनकी बोल्ड तस्वीरें हैं। हाल ही में दिवाली के मौके पर उनकी एक तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर हंगामा मचा था। दिशा पाटनी ऩे अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं और सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुकी हैं। दिशा पाटनी इससे पहले भी इनरवियर में अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

'और इंतजार नहीं कर सकती...'
दरअसल, दिशा पाटनी इन दिनों दिल्ली में एक इनरवियर स्टोर की लॉन्चिंग के लिए आई हुई हैं। दिशा पाटनी ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था, 'आप लोगों से मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती, कल मैं दिल्ली पहुंच रही हूं।' आपको बता दें कि दिशा एक मशहूर इनरवियर ब्रांड का प्रमोशन करती हैं और उसी कंपनी के इनरवियर में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर उन्होंने दिवाली पर शेयर की थी, जिसे लेकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था।

दिवाली पर इस तस्वीर पर मचा था बवाल
हाल ही में दिशा पाटनी ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने गोल्डन कलर का डिजाइनर लहंगा और एक बेहद खूबसूरत चुनरी ओढी हुई थी। दिशा ने अपने हाथों में एक दीया भी लिया हुआ है। तस्वीर किसी होटल के कमरे की थी। हाथों में चूड़ी और माथे पर मांग टीका लगाए हुए दिशा पाटनी बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रही थी, लेकिन... इस तस्वीर में दिशा ने ब्लाउज नहीं पहना हुआ है, बल्कि इनरवियर के तौर पर एक कंपनी की स्पोर्टी ब्रा पहनी हुई है। इसी वजह को लेकर इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।

लोगों ने किया सोशल मीडिया पर ट्रोल
दिशा पाटनी ने हालांकि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को डिसेबल किया हुआ है, फिर भी यूजर्स उनकी इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह से कमेंट कर रहे थे। कुछ लोगों ने इस तस्वीर को आपत्तिजनक बताते हुए लिखा कि दिशा को संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि दिवाली का त्यौहार खुशियों को मनाने के लिए है, कंपनी के प्रचार के लिए नहीं। हालांकि कुछ लोगों ने इसे अपनी पसंद के परिधान पहनने की आजादी से जोड़कर उनका बचाव भी किया।

कॉपी किया प्रिया का 'विंक' स्टाइल
आपको बता दें कि दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में दिशा ने साउथ की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वेरियर के चर्चित 'विंक' को कॉपी किया था। दिशा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो प्रिया प्रकाश की तरह ही आंख मारती नजर आ रही थीं। हालांकि, दिशा पाटनी ने ये सब एक ऐड की शूटिंग के लिए किया था। दिशा पाटनी इन दिनों सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रही हैं। इसी साल ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी फिल्म 'बागी 2' रिलीज हुई थी, जिसे सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।












Click it and Unblock the Notifications