इस एक्‍ट्रेस का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, गुस्‍से में लाल होकर बोलीं- 'घर में मां-बहन...'

बेंगलुरु। कुछ समय टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहीं साउथ फिल्‍मों की जानीमानी एक्‍ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन इन दिनों काफी परेशान और गुस्से में हैं। उनके परेशानी और गुस्‍से की मुख्‍य वजह है उनके फेसबुक अकाउंट से की गई छेड़खानी। दरअसल, अनुपमा परमेश्वरन का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है, जिसके बाद हैकर ने उनके अकाउंट में कुछ मॉर्फ्ड तस्वीरें डाल दी, जिससे अनुपमा काफी गुस्से में हैं। अनुपमा ने साइबर क्राइम में इस बात की शिकायत की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी फैन्स को भी दी है।

फेसबुक पर अनुपमा ने लिखी ये बातें

फेसबुक पर अनुपमा ने लिखी ये बातें

अनुपमा ने ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा- 'उन सभी घटिया लोगों के लिए जिनके पास इन सब फालतू कामों के लिए वक्त है।' अनुपमा ने आगे लिखा- 'क्या आपके घर पर मां-बहन नहीं हैं। अपने दिमाग का इस्तेमाल कोई अच्छा काम करने के लिए करें न कि इन बेवकूफाना हरकतों के लिए। बस बताना चाहती थी कुछ बेवकूफों ने मेरा फेसबुक हैक कर लिया है।'

वर्कफ्रंट पर अनुपमा परमेश्‍वरन

वर्कफ्रंट पर अनुपमा परमेश्‍वरन

बता दें कि अनुपमा परमेश्वरन अपनी अगली फिल्म 'पालुके बंगरामायेरा' की तैयारी कर रही हैं जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। मशहूर फिल्ममेकर दिल राजू के भाई सिरीष के बेटे आशीष इस फिल्म से अनुपमा के ऑपोजिट फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह से रिलेशनशिप की बात आई थी सुर्खियों में

जसप्रीत बुमराह से रिलेशनशिप की बात आई थी सुर्खियों में

पिछले काफी दिनों से खबर आ रही थी कि जसप्रीत बुमराह साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन को डेट कर रहे हैं। बुमराह का तो हालांकि इस पर कोई बयान नहीं आया है लेकिन अनुपमा ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अनुपमा ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है। अनुपमा ने कहा कि वो दोनों अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।

अनुपमा परमेश्वरन के बारे में

अनुपमा परमेश्वरन दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड फिल्में शामिल हैं। इन्हें इनके पहली फिल्म प्रेमम् (2015) में इनके किरदार के कारण काफी जाना जाता है। अनुपमा ने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत सह-कलाकार निविन पौली के साथ प्रेमम (2015) नाम की एक मलयालम भाषा में बनी फिल्म के साथ की थी। इस फिल्म के बाद इन्हें एक और मलयालम फिल्म, जेम्स एंड एलिस (2016) में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में इनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य किरदार निभा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+