बॉलीवुड में कास्टिंग काउच, अभिनेत्री ने सरेआम किया डायरेक्टर की करतूत का VIDEO

डायरेक्टर ने अभिनेत्री को फिल्म में एक रोल के लिए चुना था और लेकिन फिल्म में काम करने की एवज में वह उसका शोषण करना चाहता था।

मुंबई। कास्टिंग काउच की वजह से कई बार बदनामी झेलने वाले बॉलीवुड में एक बार यही गंदी करतूत देखने को मिली है। मॉडल और अभिनेत्री अमन संधू ने फिल्म में रोल के बदले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर से कंप्रोमाइज करने की बात कहने वाले शख्स को सरेआम धुना।

aman sandhu

दीपक मिश्रा नाम के इस डायरेक्टर ने अभिनेत्री को फिल्म में एक रोल के लिए चुना था और लेकिन फिल्म में काम करने की एवज में वह उसका शोषण करना चाहता था। अभिनेत्री ने बताया कि जब डायरेक्टर ये सब बातें कह रहा था तब वहां मौजूद उनकी दोस्त ने सारा मामला रिकॉर्ड कर लिया।

अमन ने वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। उन्होंने अपकमिंग और स्ट्रगल कर रही लड़कियों से ऐसे डायरेक्टर्स के चक्कर में न पड़ने की अपील भी की है।

अभिनेत्री ने डायरेक्टर मिश्रा को पकड़ लिया और सरेआम थप्पड़ जड़े। इस सब के दौरान आरोपी चुपचाप खड़ा था और जवाब में एक शब्द भी नहीं कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+