अभिनेत्री और लोकसभा सांसद सुमलता अंबरीश कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। जानी-मानी अभिनेत्री और लोकसभा सांसद सुमलता अंबरीश कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुमलता ने कहा कि उनके सिर व गले में शनिवार को दर्द हो रहा था। वह अपने काम के सिलसिले में कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट इलाके में गई थीं, जिसके बाद उनके भीतर कोरोना के लक्षण दिखने लगे थे,जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जोकि पॉजिटिव पाया गया।

sumalata

सुमलता ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, आज, मेरा रिजल्ट आ गया है, यह पॉजिटिव है। मैंने डॉक्टरों की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वारेंटीन कर लिया है। उन्होंने पहले ही उन लोगों की जानकारी दे दी है, जिनसे उन्होंने हॉट स्पॉट इलाके में जाने के बाद मुलाकात की है, ताकि इन लोगों को ट्रेस किया जा सके। सुमलता ने अपील की है कि लोग खुद से अपने बारे में प्रशासन को जानकारी दें, अगर वह पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए हैं।

सुमलता अंबरीश ने कहा कि वह बहुत जल्द ही कोरोना से ठीक हो जाएंगी क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक है और उन्हें लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है। बता दें कि सुमलता कन्नड अभिनेता और राजनेता अंबरीश की पत्नी हैं। सुमलता ने 2019 का लोकसभा चुनाव कर्नाटक के मांड्या से लड़ा था और यहां से जीत दर्ज की थी। उन्होंने जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमार को मात दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+