खुद पर बन रहे मीम्स पर आया 'रामायण' के लक्ष्मण का रिएक्शन, कहा- मुझे ये पसंद आ रहे हैं

नई दिल्ली। देश में जारी लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर एक बार फिर 90 के दशक के शोज का प्रसारण किया जा रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा आध्यात्मिक सीरियल रामायण की हो रही है। ये शो ना केवल पुराने दौर में बल्कि आज के समय में भी काफी पसंद किया जा रहा है। शो का प्रसारण दोबारा शुरू होते ही डीडी नेशनल ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सीरियल को लेकर कई फनी मीम्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से अधिकतर मीम्स रामायण के लक्ष्मण को लेकर हैं।

'मैंने कई सारे मीम्स देखे'

'मैंने कई सारे मीम्स देखे'

शो में लक्ष्मण का किरदार मीम्स के शौकीन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोगों को जहां लक्ष्मण के डायलॉग पसंद आ रहे हैं तो कोई उन्हें एंग्री यंग मैन तक कह रहा है। इस मामले में अब लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी की प्रतिक्रिया आई है। कोमोइ पोर्टल से बातचीत में सुनील लहरी ने कहा, 'मैंने कई सारे मीम्स देखे, लोगों ने मुझे भेजे भी। यहां तक कि मेरे भाई के बच्चों ने भी मुझे मीम्स भेजे। मुझे ये पसंद आ रहे हैं। मैं इन मीम्स को इंजॉय कर रहा हूं। आप फेमस हो पॉपुलर हो तभी आपके ऊपर मीम्स बनाए जा रहे हैं। मेरे लिए ये बहुत अच्छी और सम्मान की बात है। मैं इन मीम्स का हिस्सा बनकर खुश हूं।'

दोबारा भी लक्ष्मण का किरदार ही निभाना चाहेंगे

दोबारा भी लक्ष्मण का किरदार ही निभाना चाहेंगे

सुनील लहरी से जब ये पूछा गया कि अगर उन्हें अब मौका मिले रामायण में अपना किरदार बदलने का तो वो कौन सा किरदार चुनना चाहेंगे। सुनील ने कहा, वो दोबारा भी लक्ष्मण का किरदार ही निभाना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'लक्ष्मण के किरदार में बहुत सारे शेड्स हैं। अगर आप एक अभिनेता के तौर पर देखेंगे तो किसी और किरदार में इतने शेड्स नहीं हैं। रावण में हो सकते हैं पर वो नेगेटिव केरेक्टर है लेकिन मैं वो निभाने में असहज महसूस करूंगा क्योंकि मेरा चेहरा वैसा नहीं है कि मैं नेगेटिव रोल करूं। मुझे अगर ये दिया जाए तो मैं कर लूंगा लेकिन मैं ये खुद से करना पसंद नहीं करूंगा।'

'पहले से 10 गुना बेहतर तरीके से कर सकता हूं'

'पहले से 10 गुना बेहतर तरीके से कर सकता हूं'

उन्होंने आगे कहा, 'अब मैं ये किरदार पहले से 10 गुना बेहतर तरीके से कर सकता हूं। क्योंकि उस समय मुझे लगता था कि मेरे पास अनुभव नहीं है। मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि किसी को क्या प्रतिक्रिया करनी चाहिए। अब इतने लंबे समय के इंडस्ट्री के अनुभव के साथ, मुझे लगता है, मैं बहुत बेहतर कर सकता हूं।'

यहां देखें लक्ष्मण पर बनाए गए कुछ मीम्स-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+