एक पैर से स्कूल जाने को मजबूर सीमा की मदद को आगे आए सोनू सूद, बोले- टिकट भेज रहा हूं

नई दिल्ली, 25 मई: बिहार के जमुई की रहने वाली सीमा नाम की एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गरीब परिवार की 10 साल की इस बच्ची का एक पैर हादसे में कट चुका है, ऐसे में वो एक पैर से पैदल चलकर स्कूल जाती है। एक किमी तक एक पैर से चलकर जाने का उसका वीडियो देखकर कई लोग उसकी मदद को आगे आए हैं तो वहीं अब एक्टर सोनू सूद ने उसका इलाज कराने का वादा किया है।

 टिकट भेज रहा हूं

सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर सीमा के वीडियो को शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि वो कैसे एक पैर से चलकर स्कूल तक जाती है। सोनू सूद ने इसे शेयर करते हुए लिखा है- अब यह अपने एक नहीं दोनो पैरों पर क़ूद कर स्कूल जाएगी। टिकट भेज रहा हूँ, चलिए दोनो पैरों पर चलने का समय आ गया।

वीडियो है वायरल

सीमा का वीडियो कई दिन से काफी वायरल हो रहा है, जिसमें येबच्ची एक पैर से अपने स्कूल जाती नजर आ रही है। एक हादसे में लड़की का पैर काटना पड़ा था। इसके बावजूद उसका पढ़ने का शौक कम नहीं हुआ, वो पूरे जज्बे के साथ वह रोजाना एक किलोमीटर का रास्ता पैदल तय करके स्कूल जाती है। पिता गरीब हैं, ऐसे में वो उसको कोई वाहन नहीं खरीद सकते हैं। सीमा के इस हौसले को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और कुछ संगठन भी मदद को आगे आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+