महिला ने कहा- पति से तंग आ गई हूं, मुझे मायके छोड़ दो, सोनू सूद ने दिया धांसू जवाब

महिला ने लिखा- सोनू सूद, मैं जनता कर्फ्यू लगने के बाद से लॉकडाउन-4 तक अपने पति के साथ रह रही हूं, जिसकी वजह से...

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद में लगे हुए हैं। कोरोना वायरस की महामारी के बीच लागू हुए लॉकडाउन में बड़ी संख्या में अलग-अलग राज्यों के मजदूर महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में फंस गए थे, जिन्हें उनके घर तक पहुंचाने के लिए सोनू सूद ने बसों की व्यवस्था की है। सोनू सदू अभी तक हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेज चुके हैं। प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद की सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि, इन सबके बीच सोनू सूद को ट्विटर पर कुछ अजीबो-गरीब मांगों को भी झेलना पड़ रहा है। एक महिला ने सोनू सूद से कुछ ऐसी ही मांग कर डाली, जिसपर उन्होंने एक बेहतरीन जवाब दिया।

सोनू सूद ने कहा- मेरे पास इससे भी बेहतर प्लान है

सोनू सूद ने कहा- मेरे पास इससे भी बेहतर प्लान है

दरअसल सुश्रिमा आचार्य नामक महिला ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू सूद मैं जनता कर्फ्यू लगने के बाद से लॉकडाउन-4 तक, अपने पति के साथ रह रही हूं। क्या आप उन्हें कहीं भेज सकते हैं या फिर मुझे मेरी मां के घर भेज दीजिए, क्योंकि अब मैं उनके साथ और नहीं रह सकती।' इसपर सोनू सूद ने भी एक बेहतरीन अंदाज के साथ महिला को जवाब देते हुए लिखा, 'मेरे पास इससे भी बेहतर प्लान है...मैं आप दोनों को गोवा भेज देता हूं। क्या कहती हैं?' सोनू सूद का यह ट्वीट काफी वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनकी हाजिरजवाबी की तारीफ कर रहे हैं।

सोनू सूद के पास आ रही हैं अजीबोगरीब मांग

सोनू सूद के पास आ रही हैं अजीबोगरीब मांग

इससे पहले बीते शुक्रवार को भी एक महिला ने सोनू सूद से ऐसी ही एक अजीबोगरीब मांग की थी। निखत नाम के ट्विटर प्रोफाइल से एक महिला ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू भाई मैं फंसी हुई हूं, समंदर के किनारे हूं, अब क्या करूं, मुझे उस दूसरे किनारे भेज दोगे क्या?' इस पर सोनू सूद ने जवाब देते हुए लिखा, 'थोड़ा रुको... पहले अपने प्रवासी भाइयों को घर छोड़ आता हूं। तब तक थोड़ा तैर के टाइम पास कर लो।' वहीं एक यूजर ने सोनू सूद से उसे शराब के ठेके पर छोड़ने की मांग कर डाली।

ट्विटर हैंडल पर जारी किया हेल्पलाइन और वॉट्सएप नंबर

ट्विटर हैंडल पर जारी किया हेल्पलाइन और वॉट्सएप नंबर

आपको बता दें कि सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए अपने ट्विटर हैंडल पर हेल्पलाइन और वॉट्सएप नंबर भी जारी किया हुआ है। लॉकडाउन लगने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया। इसके बाद प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने-अपने घरों के लिए निकल पड़े थे। ऐसे मुश्किल हालात में सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था की और उन्हें उनके घर भेजना शुरू किया। बसों की व्यवस्था करते हुए सोनू सूद ने कहा कि मेरा मानना है कि वर्तमान समय में जब हम सभी इस वैश्विक स्वास्थ्य आपदा का सामना कर रहे हैं तो प्रत्येक भारतीय को अपने परिवार और प्रियजनों के साथ रहना चाहिए और वह इसका हकदार भी है।

मेडिकल स्टाफ के लिए दिया अपना होटल

मेडिकल स्टाफ के लिए दिया अपना होटल

1999 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सोनू सूद फिल्मों के अलावा विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं। 'रिपब्लिक वर्ल्ड' की खबर के मुताबिक, सोनू सूद करीब वर्तमान में 130.339 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। सोनू सूद का घर मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित लोखंडवाला के यमुना नगर में है। प्रवासी मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था करने के अलावा सोनू सूद ने पिछले दिनों जुहू में बने अपने होटल में डॉक्टरों, नर्सों और पैरा मेडिकल स्टाफ सहित स्वास्थ्य कर्मियों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की थी।

सलमान खान की फिल्म दबंग में बने विलेन

सलमान खान की फिल्म दबंग में बने विलेन

तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और पंजाबी समेत हिंदी फिल्मों के जरिए सोनू सूद ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि सोनू सूद को असली पहचान मिली 2009 में तेलुगु भाषा में बनी हॉरर फिल्म अरुंधती से। इस फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ की गई। इसके बाद कन्नड़ भाषा में बनी उनकी फिल्म विष्णुवर्धन ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इस फिल्म ने करीब 250 करोड़ रुपए की कमाई की। सलमान खान के साथ फिल्म दबंग में उनके नेगेटिव किरदार को भी काफी पंसद किया गया। अब अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के साथ उनकी फिल्म पृथ्वीराज आने वाली है, जिसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+